मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर, सहारनपुर, बागपत व शामली में अब क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट?
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो हफ्तों से भी कम समय में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है। ...और पढ़ें

HighLights
पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो हफ्तों में चौथी बढ़ोतरी दर्ज।
कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता का बजट बिगड़ा।
डिजिटल डेस्क, मेरठ। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में दो हफ्तों से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता का बजट बिगड़ गया है।
पश्चिमी एशिया में हालात बिगड़ने के बाद तेल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालना जारी रखे हुए हैं। सोमवार को हुई वृद्धि का असर उत्तर प्रदेश के जिलों पर भी पड़ा है।
सोमवार को बढ़ोतरी के बाद मेरठ में पेट्रोल 101.61 और डीजल 95.10 रुपये प्रति लीटर हो गया।
यह भी पढ़ें- मेरठ में 101 रुपये पार कर गया पेट्रोल, खेती और उद्योगों पर असर डालेगा डीजल
बुलंदशहर में ये हैं दाम
बुलंदशहर में 15 से 25 मई तक चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। चार बार में पेट्रोल पर 7.25 रुपये और डीजल पर 7.56 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को सामान्य डीजल 95.81 रुपये, एक्सजी डीजल 101.42 रुपये से बिक रहा है। सामान्य पेट्रोल 102.38 रुपये और एक्सपी पेट्रोल 110.99 रुपये से बेचा जा रहा है। सीएनजी का रेट 91.70 रुपये प्रति लीटर है।
बिजनौर में पेट्रोल और डीजल के दाम
बिजनौर में वृद्धि के बाद अब डीजल की दाम 95.23 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही सामान्य पेट्रोल के दाम 101.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा स्पीड पेट्रोल के दाम 110.92 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
सहारनपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम
सोमवार को सहारनपुर में पेट्रोल के दाम 100.19 से बढ़कर 102 .79 और डीजल के दाम 93 . 44 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.16 पहुंच गए।
शामली जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम
शामली जिले में बीते 15 मई से आज तक डीजल में 7.55 और पेट्रोल में 7.24 प्रति लीटर का इजाफा दर्ज किया गया है। दामों में बढ़ोतरी आज पेट्रोल 102.29 और डीजल 95.76 प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- दो हफ्ते में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली-NCR में अब क्या है नया रेट?
ईंधन के इस उछाल से वाहन चालकों, किसानों और व्यापारियों में भारी चिंता है, जिससे परिवहन लागत और महंगाई बढ़ने की आशंका है। स्पीड पेट्रोल 110.29 हो चुका है यह 15 मई को 103.57 रुपये था।
बागपत में वृद्धि के बाद पेट्रोल के दाम 101.91 रुपये प्रति लीटर
बागपत में वृद्धि के बाद अब डीजल की दाम 95.39 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही सामान्य पेट्रोल के दाम 101.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा स्पीड पेट्रोल के दाम 111.30 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।