Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'टार्जन द वंडर कार' पर विराजे भगवान भोलेनाथ, 7.50 लाख रुपये से तैयार की गई अनोखी कांवड़

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:30 PM (IST)

    दिल्ली-दून हाईवे पर 7.50 लाख रुपये की लग्जरी टार्जन द वंडर कार में विराजे भोलेनाथ की अनोखी कांवड़ श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है। ...और पढ़ें

    दून हाईवे पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर सिवाया गांव के पास टार्जन द वंडर कार की डमी वाली गंगाजल कांवड़, जो 7.50 लाख रुपये में तैयार की गई है

    दून हाईवे पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर सिवाया गांव के पास टार्जन द वंडर कार की डमी वाली गंगाजल कांवड़, जो 7.50 लाख रुपये में तैयार की गई है

    HighLights

    1. 7.50 लाख की लग्जरी टार्जन कार कांवड़ बनी आकर्षण.

    2. दिल्ली के कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे.

    3. यात्रा के दौरान अनोखी कांवड़ को मिले कई पुरस्कार.

    जागरण संवाददाता, मेरठ। भक्ति, आस्था और श्रद्धा के अद्भुत संगम के बीच दिल्ली-दून हाईवे पर बुधवार को 7.50 लाख रुपये कीमत की लग्जरी टार्जन द वंडर कार (डमी) में विराजमान भगवान भोलेनाथ की अनोखी कांवड़ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। राहगीरों और ग्रामीणों ने रुककर दर्शन किए और कार के साथ सेल्फी भी ली।

    दिल्ली के उत्तमनगर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी रमन गहलौत, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, प्रशांत त्यागी, सौरभ पंड़ित और पवन कुमार कांवड़िये इस विशेष कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। यात्रा के दौरान लोग लग्जरी कार वाली कांवड़ के साथ सेल्फी लेते नजर आए, जबकि अनेक श्रद्धालुओं ने रुककर भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    हाईवे पर बढ़ रही कांवड़ियों की संख्या

    शिवभक्त रमन गहलौत ने बताया कि वह पूर्व में भगवान भोलेनाथ को कंधे पर विराजमान कर कांवड़ यात्रा करते थे। इस बार भगवान भोलेनाथ की कृपा से टार्जन द वंडरर कार की डमी तैयार की गई, जिसमें 7.50 लाख रुपये का खर्च आया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर वह अपने घर जा रहे हैं।

    कहा कि रास्ते में एक दर्जन पुरस्कार भी कांवड़ को मिले हैं, जिनमें रुपयों की माला और शिल्ड भी हैं। कहा कि दस अगस्त तक वह अपने गांव पहुंच जाएंगे। अब, हाईवे पर कांवड़ियों की गुरुवार शाम से लगातार संख्या बढ़ रही है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा कांवड़ यात्रा में अन्य अनोखी कांवड़ और झांकियां भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। कांवड़िए भी भगवान के जयकारें लगाते हुए बढ़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 1 लाख रुपए के नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शामली में हुआ भव्य स्वागत