झूठी बुनियाद पर रखी थी प्यार की नींव, शबाना बनी थी सोनिया और विशाल बन गया था नामीगिरामी गायक
शबाना और विशाल ने झूठे नाम और पहचान के साथ ऑनलाइन रिश्ता बनाया, जिसके बाद शबाना अपने 6 महीने के बेटे के साथ घर से निकली। विशाल ने बच्चे को नाले में फे ...और पढ़ें

विशाल और शबाना। जागरण
HighLights
शबाना और विशाल ने ऑनलाइन झूठी पहचान बनाई।
विशाल ने 6 माह के बच्चे को जिंदा ही नाले में फेंका।
पुलिस ने शबाना व विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शबाना की पति भटिंडा में रहता हैं। वह घर पर अकेली रहने के साथ-साथ मोबाइल पर वीडियो देखती थी। छह माह पहले विशाल की गाना गाते हुए वीडियो आया। शबाना ने उसे लाइक कर दिया। विशाल का हर वीडियो पर उसका मोबाइल नंबर होता था। शबाना ने उसके मोबाइल पर काल और बातचीत शुरू हो गई। शबाना ने अपना नाम सोनिया बताया, जबकि विशाल ने मशहूर गायक बताते हुए मुंबई तक ले जाने के सपने दिखाए। विशाल खेल कंपनी में मजदूरी करता था। दोनों के प्यार की बुनियाद झूठ पर रखी थी।
यह भी पढ़ें- विशाल ने अपनी प्रेमिका शबाना के साथ मिलकर छह माह के मासूम को फेंका था जिंदा नाले में... यूं हुआ राजफाश
चंद दिनों बाद ही शबाना और विशाल ने मिलने का निर्णय लिया। हापुड़ से विशाल झिंझाना पहुंचा। वहीं पर शबाना आ गई। दिनभर एक होटल में रूम में दोनों साथ-साथ रहे। उसके बाद दोनों की नजदीकी बढ़ गई। दोनों ने साथ-साथ रहने का निर्णय कर लिया। 12 जुलाई को शबाना बेटे की दवाई का बहाना लेकर घर से निकलकर कैराना पहुंची। यहां विशाल पहले से पहुंच चुका था। ईको में सवार होकर दोनों भैंसाली अड्डे पर पहुंचे। कैराना में भी छह माह के बच्चे को लेकर दोनों में तकरार हो गया था।
विशाल ने बच्चे को साथ रखने से इन्कार कर दिया था। भैंसाली अड्डे से सोहराब गेट अड्डे पर पहुंचने के बाद विशाल ने शबाना की गोद से बच्चा ले लिया। पहले तय हुआ कि बच्चे को किसी साथी के पास छोड़ देंगे। फिर विशाल कहने लगा कि हर समय बच्चे की याद में शबाना बैचेन रहेगी। ऐसे में बच्चे को नाले में फेंक देते है। तब विशाल ने जिंदा ही बच्चे को नाले में फेंक दिया।
पुलिस की कार्यशैली शुरू से सवालों के घेरे में आई
गंगोह पुलिस को 13 जुलाई को तहरीर दी गई कि शबाना छह माह के बेटे के साथ गुम हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोई कार्रवाई तक नहीं की। पति इमरान के लगातार चक्कर लगाने पर 22 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज हुई। तब 26 जुलाई को शबाना हापुड़ में विशाल के घर से बरामद हुई। तब भी गंगोह पुलिस ने बच्चे की बरामदगी को कोई प्रयास नहीं किया। शबाना ने बताया कि बच्चा विशाल ने नाले में फेंक दिया था। तब 29 जुलाई को नौचंदी पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद 31 जुलाई को जीरो एफआइआर दर्ज की और दिखाया गया कि शबाना खुद ही बच्चे के संग गई थी।
खबरें और भी
गंगोह के दौलतपुर में कोई अपराध नहीं हुआ। एफआइआर को नौचंदी थाने भेजकर शुक्रवार की रात को शबाना को गंगोह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद लिखा पढ़ी करने के बाद ही नौचंदी पुलिस को सौंप दिया। उधर, नौचंदी पुलिस ने विवेचना ग्रहण कर विशाल को हापुड़ से पकड़ा। तब विशाल और शबाना को मेरठ कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।