Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खून का बदला खून से लेने के ऐलान से मेरठ के गांव में बने तनाव के हालात, मेहरमती-गणेशपुर में फोर्स की तैनाती जारी

    By Anuj Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 23 Mar 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

    Meerut News: ईद के दिन मेरठ के मेहरमती-गणेशपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद तनाव है। एक हजार रुपये के विवाद में ग्राम प्रधान के दो भाइयों की हत ...और पढ़ें

    घटना के बाद मेहरमती-गणेशपुर गांव में तैनात पुलिस। जागरण

    घटना के बाद मेहरमती-गणेशपुर गांव में तैनात पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. ईद के दिन मेहरमती-गणेशपुर गांव में हुआ था खूनी संघर्ष व डबल मर्डर।

    2. आक्रोशित भीड़ ने किया आरोपितों के घरों पर हमला, आग लगाने का प्रयास।

    3. स्वजन ने की आरोपितों की गिरफ्तारी और घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग।

    संवाद सूत्र, जागरण, सरधना (मेरठ)। मेहरमती-गणेशपुर गांव में ईद के दिन हुए खूनी संघर्ष व दो लोगों की मौत से आक्रोशित भीड़ ने शनिवार देर रात आरोपितों के घर पर हमला बोल दिया। घर में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। रविवार सुबह ग्राम प्रधान के भाइयों के शव गांव पहुंचे तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों के शव सिपुर्द-एक खाक किए गए।

    ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी व घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया। गांव में टकराव के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए सोमवार को भी गांव में भारी पुलिस व पीएसी तैनात है।

    पुलिस ने नामजद इरशाद उर्फ चीनू, साकिब व साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। शनिवार को ईद के दिन महज एक हजार रुपये के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। शुरुआत कब्रिस्तान में इरशाद और सलमान के बीच हुई। जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था।

    कुछ देर बाद माहौल फिर बिगड़ गया और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इरशाद पक्ष ने ग्राम प्रधान सईद के स्वजन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इसमें सईद का भाई भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई सैमुद्दीन पर भी हमला कर दिया गया।

    खबरें और भी

    दोनों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। रात में आक्रोशित लोगों ने आरोपितों के घर पर हमला करते हुए आग लगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में पुलिस पर हमला, ठगी के आरोपित को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों से आरोपित को छुड़ाकर भगाया; चौकी प्रभारी घायल

    घरों से चाकू और छुरी बरामद

    फोरेंसिक टीम ने रविवार को साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान खून से सनी ईंट बरामद हुई। पुलिस ने आरोपितों के घरों की तलाशी ली जहां से कई चाकू व छुरी बरामद हुईं।

    आरोपित पक्ष के घरों पर ताले लटके

    उधर, खून का बदला खून से लेने के ऐलान गांव में टकराव के हालात बने हुए हैं। आरोपित पक्ष के घरों पर ताले लटके हैं। दो मौत से गुस्साए प्रधान पक्ष ने ऐलान किया है कि खून का बदला खून से लिया जाएगा। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। आरोपितों व वीड़ित पक्ष के घरों के बाहर पुलिस का पहरा है। सीओ ने भरोसा दिलाया कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- ईद पर खूनी संघर्ष, मेरठ में प्रधान के दो भाइयों को मार डाला; वारदात से तनाव और मातम में बदलीं खुशियां