इंस्टाग्राम पर फेक ID बनाकर मेरठ के युवक को ब्लैकमेल कर रही युवती, AI से बनाती है फोटो
Meerut News : मेरठ में एक युवक को इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है, जिसमें उसकी एआई-जनरेटेड तस्वीरें इस्तेमाल की गईं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
युवती के बारे में जानता तक नहीं है पीड़ित।
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में युवती पर केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। एक युवक का फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर फेक आइडी बनाने और फिर युवक को ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज कराकर जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बन्नूमिंया कालोनी निवासी जिष्णु चौधरी ने पुलिस को बताया कि एक युवती उसे काफी दिनों से सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर रही है। उसने इंस्टाग्राम पर युवक के नाम की फेक आइडी बना रही है। उसमें जिष्णु का नाम को ऐसा दर्शाया गया है कि वह आइडी सही है और शादी से संबंधित है।
कहा कि आइडी का यूजरनेम जिस्णु वेड्स मानका है। आरोप है कि यह सब युवती मानसिक रूप से उसको पीड़ित कर रही है, जबकि वह युवती कौन और कहां रहती है, इसके बारे में जिष्णु जानता तक नहीं है।
आरोप है कि आइडी पर पीड़ित युवक का एआइ से फोटो बनाकर अपलोड कर रही है। करीब एक माह से पीड़ित सारी आइडी और पोस्ट के लिंक को जमा कर पुलिस को सौंपा है। कंकरखेड़ा पुलिस का कहना है कि युवती के खिलाफ नामजद और पता अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पुलिस लेकर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका का शादी में जमकर हंगामा, यह देख दुल्हन ने किया विदा होने इन्कार
सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो किए वायरल
मेरठ : दिल्ली रोड पर एक काॅलोनी निवासी एक महिला के अश्लील फोटो तैयार कर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। दो माह से आरोपित लगातार फोटो डालकर उसे बदनाम कर रहा है। महिला ने साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित की पहचान का प्रयास कर रही है।
खबरें और भी
पिता की डांट से नाराज युवक ने की खुदकुशी
मेरठ : जागृति विहार एक्सटेंशन में एक युवक ने पिता की डांट से नाराज होकर घर में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय रजा का अपने पिता फईम से पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था। फईम ने बेटे को डांट दिया। जिससे नाराज होकर रजा ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
यह भी पढ़ें- हैरान करने वाला मामला: युवक ने प्रेमिका को पत्नी बताकर खरीद ली कार, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
स्वजन ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।