Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते साथी पकड़ा, दारोगा नाला कूदकर फरार

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 21 May 2026 04:16 PM (IST)

    Meerut News: मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने दारोगा के निजी साथी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। दरोगा मौके से फरार हो गया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. एंटी करप्शन टीम ने माधवपुरम चौकी पर की कार्रवाई।

    2. दरोगा ने जानलेवा हमले की धारा हटाने को मांगे थे 50 हजार।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। एंटी करप्शन की टीम ने ब्रह्मपुरी थाने की माधवपुरम चौकी पर तैनात दरोगा के निजी तौर पर रखे गए साथी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एंटी करप्शन की टीम को चकमा देकर दरोगा मौके से भाग गए।

    निजी साथी को एंटी करप्शन की टीम टीपी नगर थाने लेकर आई दरोगा और उसके उक्त साथी के खिलाफ टीपी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया। यह रकम जानलेवा हमले की धारा हटाने के लिए वसूली जा रही थी।

    एंटी करप्शन टीम के इस्पेक्टर मयंक अरोड़ा की टीम ब्रह्मपुरी थाने के माधोपुरम चौकी पर पहुंची। बताया गया कि यहां पर तैनात दरोगा वैभव कुमार मुकदमे से जानलेवा हमले की धारा हटाने के लिए 50 हजार की रकम मांग रहा था। पीड़ित के साथ एंटी करप्शन की टीम भी मौके पर पहुंची।

    सौदेबाजी होने के बाद दरोगा ने उक्त रकम निजी साथी गौरव गर्ग को लेने के लिए कहा। गौरव गर्ग पुलिस चौकी से बाहर होकर रकम लेने लगा तभी एंटी करप्शन की टीम ने गौरव को दबोच लिया। इसी बीच दारोगा वैभव चौकी से पीछे नाले से कूद कर फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- मेरठ के व्यस्त चौराहे पर खूंखार कुत्ते के अचानक हमले में कई लोग घायल, गहरे घाव और बहते खून के साथ पहुंचे अस्पताल

    दारोगा के निजी सहायक पदकर पुलिस की टीम थाने ले आई। निजी सहायक और दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ के श्मशान घाट से मुस्लिम युवक को चिता से अस्थियां निकालते देख लोग रह गए हैरान, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो बोला...



    खबरें और भी