Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ के श्मशान घाट से मुस्लिम युवक को चिता से अस्थियां निकालते देख लोग रह गए हैरान, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो बोला...

    By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 19 May 2026 02:29 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ में चिता से अस्थियां निकालते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ताहिर को गिरफ्तार कर लिय ...और पढ़ें

    चिता से अस्थियां उठाता आरोपित, लाल घेरे में। वीडियो ग्रैब

    चिता से अस्थियां उठाता आरोपित, लाल घेरे में। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. मेरठ में चिता से अस्थियां निकालते व्यक्ति का वीडियो वायरल।

    2. तंत्र क्रिया के लिए अस्थियां निकालने का आरोप लगा।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। चिता से अस्थियां निकालते गांव के एक युवक का इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो देख पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

    भावनपुर के गांव मोरना निवासी रोहित बैंसला ने बताया कि उनके पिता 56 वर्षीय अजब सिंह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते रविवार को उनका निधन हो गया था। उन लोगों ने रविवार शाम को गांव से बाहर बने श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया था।

    पीड़ित ने बताया कि सोमवार सुबह गांव निवासी एक युवक ने उनके पिता की चिता से एक व्यक्ति को अस्थियां उठाते हुए देखा और उसकी वीडियो भी बना ली। वहीं, चिता से अस्थियां उठाने का वीडियो देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।

    मामले की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए वीडियो दिखाई। आरोपित की पहचान गांव निवासी ताहिर के रूप में हुई। रोहित ने बताया कि ताहिर गांव में तंत्र क्रिया करता है। आशंका है कि वह तंत्र क्रिया के लिए उसने अस्थियां उठाई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Meerut-Pauri Highway में गई जमीन का मिला मुआवजा बना तीन तलाक का कारण, पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

    रोहित ने आरोपित को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपित बच्चों की दवाई बनाने के लिए अस्थियां उठाने की बात कर रहा है। अभी पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- VIDEO: इनाम होते ही नेपाल भागा गैंग्सटर उधम सिंह, एयरपोर्ट की फोटो व जेल से छूटने के बाद मौज-मस्ती की वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें- मेरठ में सात फेरों से पहले बिगड़ी बात, घंटों हंगामे और पंचायत के बाद लौट गई बरात