Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में 15 दिन पहले बेटे को जन्म देने वाली महिला को दहेज लोभियों ने मौत के घाट उतारा, कार की कर रहे थे मांग  

    By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:53 PM (IST)

    Meerut News: मेरठ में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. महिला के पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

    2. मायका पक्ष ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की।

    जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के स्वजन ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

    रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी खास निवासी नवदीप पुत्र अमरेश ने बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी चार वर्ष पूर्व सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव निवासी अनिरूद्ध पुत्र महीपाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रीति का उत्पीड़न करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे।

    करीब एक वर्ष पहले आरोपित ससुरालियों ने प्रीति को उनकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया था। बाद में गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। 15 दिन पहले प्रीति ने एक पुत्र को जन्म दिया था। आरोप है कि इसके बाद पति ने उससे दहेज में कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे दोबारा घर से निकालने की धमकी दी गई।

    यह भी पढ़ें- फरवरी में शादी, अप्रैल में विदाई और अगस्त में विवाहिता को गला दबाकर मार डाला, सहारनपुर में लव मैरिज का दर्दनाक अंत 

    मायके पक्ष का आरोप है कि मंगलवार रात पति और अन्य ससुरालियों ने प्रीति की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बंद मकान से बेटी की शादी के लिए रखे गहनों सहि‍त लाखों की चोरी, अन्‍य मामले में तीन लाख के कबूतर ले गए चोर

    प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर महिला के आरोपित पति अनिरूद्ध, देवर धीरज, सास व ससुर महिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

    घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। जिसमें स्वजन व ग्रामीणों ने पूरी घटना बताकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।