Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों ने छात्रा के मुंह में तमंचा डाला, लगातार उत्पीड़न के कारण ट्यूशन जाने से भी लगने लगा था डर

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:15 PM (IST)

    मेरठ में एक छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित तीन महीने से उत्पीड़न कर रहे थे। अश्लील वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी से परेशान ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. दुष्कर्म में उपयोग की गई कार को भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी

    2. उत्पीड़न से तंग छात्रा ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई छात्रा पिछले तीन माह से आरोपितों का उत्पीड़न झेल रही थी। उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। ब्लैकमेल कर रुपये देने का भी दबाव बनाया। इन सबके चलते वह इस कदर दहशत में आ गई थी और कई दिनों से स्वजन के साथ ही ट्यूशन जाती थी।

    परिवार वालों का कहना है कि आरोपितों ने छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने के साथ-साथ परिवार वालों की हत्या की धमकी भी दी थी। पुलिस अभी तक आरोपितों की कार भी बरामद नहीं कर पाई है। आरोपित उक्त कार में ही छात्रा को जबरन सरधना से मेरठ लाते थे। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों से परेशान होकर छात्रा ने यूं ही तेजाब नहीं पिया।

    आरोपितों ने छात्रा का वीडियो आसपास के क्षेत्र में अपने दोस्तों को भी भेज दिया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपित घर से निकलते ही स्कूल तक कार से उसका पीछा करते थे। विरोध करने पर परिवार वालों की हत्या की धमकी दी जाती थी।

    पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि आरोपित कार में तमंचा लेकर चलते थे। विरोध करने पर कई बार उसके मुंह में तमंचा भी डाला गया था। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपितों के तीसरे साथी की धरपकड़ को दो टीमें लगाई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, प्लाट के पैसों में से मांगे 10 लाख... त्रस्त किशोरी ने की जान देने की कोशिश

    पहले भी दुष्कर्म पीड़िता जहर खा चुकी

    24 जुलाई को खरखौदा में भी युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था। मुस्लिम युवक ने युवती को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। असलियत पता चलने पर आरोपित की मां और मामी ने युवती के घर पर जाकर धमकी दी थी। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपित, उसकी मां व मामी पर दुष्कर्म तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था।

    31 जनवरी को बहसूमा थाना क्षेत्र में एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, पड़ोसी युवक के दुष्कर्म करने से परेशान होकर पीड़िता ने जहर खाकर जान दी थी। हालांकि पीड़ित परिवार ने आरोपित युवक पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था।