20 हजार में खरीदा था करैत प्रजाति का विषैला सांप, पहले की अमित की हत्या... फिर सांप से डसवाया
दामिनी और उसके प्रेमी तुषार ने मेरठ के हस्तिनापुर में अतुल पंवार की हत्या की साजिश रची, जिसके लिए उन्होंने 20,000 रुपये में करैत सांप खरीदा। यह हत्या ...और पढ़ें

दामिनी और अतुल पंवार, बॉक्स में बंद मरा हुआ सांप।
HighLights
पत्नी दामिनी और प्रेमी तुषार ने की हत्या की साजिश।
20 हजार रुपये में खरीदा गया था जहरीला करैत सांप।
अतुल पंवार को सांप से डसवा मौत के घाट उतारा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। आठ साल पहले अतुल पंवार और दामिनी की प्रेम कहानी हस्तिनापुर के गणेशपुर से शुरू हुई थी। मूलरूप से निरावली मोरना की रहने वाली दामिनी का परिवार हस्तिनापुर में रहता था। उस समय दामिनी गणेशुपर के स्वामी कल्याण देव स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं पर अतुल पंवार भी शिक्षक थे। दोनों में यहीं से प्यार हो गया। तभी दामिनी ने अपने परिवार को अतुल से शादी के लिए तैयार कर लिया। दामिनी का परिवार इसलिए तैयार हुआ था, तब अतुल के परिवार पर 36 बीघा जमीन थी।
शादी के बाद अतुल पंवार ने हस्तिानपुर में 20 हजार रुपये प्रति माह के किराये पर स्कूल लेकर दामिनी को प्रिंसिपल बना दिया। अतुल पंवार खुद विद्या प्रकाशन में नौकरी करने लगा था।
बहसूमा के भंडौरा गांव से दामिनी रोजाना हस्तिनापुर के स्कूल में चालक तुषार पायला के साथ जाती थी। तुषार और दामिनी एक साथ रोजाना स्कूल आते और जाते थे। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। 11 माह पहले दोनों में प्यार हो गया। दोनों के प्यार की चर्चा स्कूल के अन्य शिक्षकों में भी थी। दामिनी ने पूछताछ में बताया कि तुषार ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर शादी करने की बात कही थी।
तभी परिवार को ज्योतिषी का झांसा देकर हस्तिनापुर में अतुल के साथ रहने लगी थी। हस्तिनापुर में आते ही तीन माह पहले अतुल की हत्या की प्लानिंग कर ली थी। पहले अतुल को एक्सीडेंट से मारने का प्रयास किया था। उसकी बाइक को अर्टिगा से टक्कर मारी थी। हेलमेट होने की वजह से अतुल बच गया। तब भी दामिनी ने पुलिस में सूचना देने से रोक दिया था।
यह भी पढ़ें- सांप से पति को मौत के घाट उतारने की आरोपित दामिनी जेल में बनी टीचर, जमानत मिलने पर प्रेमी तुषार से शादी करने पर अड़ी
स्नेक मर्डर पार्ट-2 की ऐसी रची गई पटकथा
17 अप्रैल 2025 को अकबरपुर सादात में रविता ने अपने प्रेमी अमनदीप के साथ मिलकर पति अमित के ऊपर सांप छोड़कर मौत के घाट उतार दिया था। वह घटना बहसूमा के चर्चा का विषय बनी थी। दामिनी और तुषार ने उसी घटना की तर्ज पर अतुल की हत्या की प्लानिंग की। रविता इसलिए फंस गई थी। क्योंकि उन्होंने अमित की गला दबाकर हत्या के बाद सांप छोड़ा था। इसलिए दामिनी और तुषार ने अतुल पंवार की हत्या सांप से डसकर ही करने की प्लानिंग की।
खबरें और भी
तुषार के दोस्त सोनू और उदय सपेरे है, जो तुषार के साथ ही अक्सर शराब पीते थे। तुषार ने दोनों को जहरीला सांप तलाशने के लिए कहा। तब सोनू और उदय ने तीन माह में करैत प्रजाति का जहरीला सांप ढूंढ लिया। उसकी ऐवज में तुषार से दोनों ने बीस हजार की रकम ली थी। उसके बाद सांप को स्कूल में रखा। गुरुवार को अतुल पंवार के ऊपर छोड़ दिया था।