सांप से पति को मौत के घाट उतारने की आरोपित दामिनी जेल में बनी टीचर, जमानत मिलने पर प्रेमी तुषार से शादी करने पर अड़ी
Meerut News: दामिनी पंवार पर पति अतुल पंवार की हत्या कl आरोप है। वह मेरठ जेल में बंद है। उसे अपने कृत्य का कोई अफसोस नहीं है। पुलिस इस मामले में मजबूत ...और पढ़ें

दामिनी पंवार का फाइल फोटो।
HighLights
दामिनी पंवार ने तीन दिन जेल में रहने के बाद जेलर से काम मांगा।
बिसरा रिपोर्ट बताएगी, अतुल की मौत सांप के डसने या नींद की गोलियों से हुई।
जागरण संवाददाता, मेरठ। स्कूल संचालक अतुल पंवार की हत्या के षड्यंत्र में शामिल उसकी पत्नी दामिनी पंवार को कोई अफसोस नहीं है। दामिनी ने तीन दिन जेल में रहने के बाद वहां की व्यवस्था को समझ लिया है और जेलर से काम भी मांगा। जेल प्रशासन ने उसे महिला लाइब्रेरी का इंचार्ज बना दिया है, जहां वह महिलाओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी निभाएगी।
दामिनी ने मंगलवार से अपना कार्य आरंभ कर दिया है। उधर, पुलिस दामिनी और उसके प्रेमी तुषार पायला, सपेरे सोनू और उदय को सजा दिलाने के लिए मजबूत साक्ष्य जुटा रही है।
32 वर्षीय अतुल पंवार, जो बहसूमा के गांव भंडौरा के निवासी थे, अपनी पत्नी दामिनी और छह वर्षीय बेटे के साथ हस्तिनापुर की शकुंतला कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। अतुल ने सात साल पहले मुजफ्फरनगर के गांव निरावली निवासी दामिनी से प्रेम विवाह किया था। अतुल का बड़ा भाई कुलदीप नोएडा में सिपाही है।
अतुल हस्तिनापुर में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल चलाते थे, जबकि दामिनी स्कूल की प्रिंसिपल थीं। अतुल विद्या पब्लिकेशन मेरठ में नौकरी करते थे। शुक्रवार सुबह, दामिनी का प्रेमी तुषार पायला अपने साथियों सोनू और उदय के साथ अतुल के घर पहुंचा। उनके पास करैत प्रजाति का सांप था। इससे पहले, दामिनी ने धोखे से दूध में नींद की 25 गोलियां डालकर अतुल को पिलाई थीं।
अतुल की नींद में होने के कारण, सांप को उसकी चादर में छोड़ दिया गया, जिससे सांप ने उसे डस लिया। अतुल की हत्या के बाद पुलिस ने दामिनी, तुषार, सोनू और उदय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति की हत्या के बाद भी दामिनी के मन से प्रेम का भूत नहीं उतरा। उसने जेल प्रशासन से कहा कि जमानत मिलने पर वह तुषार से शादी करेगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'मुस्कान और दामिनी की तरह मेरी पत्नी प्रेमी संग मिलकर मारने की दे रही धमकी' डरे पति ने पुलिस से मांगी जान की भीख
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दामिनी को महिला लाइब्रेरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वह महिलाओं को किताबें और अखबार पढ़ने के लिए देगी और उन्हें पढ़ाएगी। पुलिस ने अतुल पंवार का बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। बिसरा रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि अतुल की मौत नींद की गोलियों या सांप के डसने से हुई।
यह भी पढ़ें- 20 हजार में खरीदा था करैत प्रजाति का विषैला सांप, पहले की अमित की हत्या... फिर सांप से डसवाया
इसके साथ ही, दामिनी के मोबाइल की वाट्सएप चैट भी रिकवर की जा रही है। उसका मोबाइल लखनऊ की सर्विलांस लैब भेजा जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि दामिनी और तुषार के मोबाइल से कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- ‘मोहब्बत’ के जुनून में उजाड़ डाले हंसते-खेलते परिवार... अब जेल में सिसक रहीं हत्यारी जिंदगी
प्रिंसिपल के जेल जाने के बाद कृष्णा किड्स प्ले स्कूल बंद पड़ा है, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताने लगी है। सवाल यह है कि अब स्कूल चलेगा या नहीं। अतुल की मौत हो चुकी है और दामिनी जेल में है, जबकि परिवार के लोग स्कूल चलाने की स्थिति में नहीं हैं।
इन्हाेंने कहा
अतुल पंवार हत्याकांड में पुलिस को तकनीकी साक्ष्य जुटाकर केस डायरी तैयार करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि सभी आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और भविष्य में कोई इस प्रकार की हत्या करने का दुस्साहस न कर सके। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट को भी केस डायरी का हिस्सा बनाया जाएगा।
-भानु भास्कर, एडीजी