Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुस्कान और दामिनी की तरह मेरी पत्नी प्रेमी संग मिलकर मारने की दे रही धमकी' डरे पति ने पुलिस से मांगी जान की भीख

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:03 PM (IST)

    Meerut News: मेरठ निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया है। ...और पढ़ें

    मेरठ के थाने में पहुंचे युवक ने की शिकायत (AI जेनरेटिड फोटो), इंसेट में मुस्कान और दामिनी के फाइल फोटो।

    मेरठ के थाने में पहुंचे युवक ने की शिकायत (AI जेनरेटिड फोटो), इंसेट में मुस्कान और दामिनी के फाइल फोटो।

    HighLights

    1. युवक का पत्नी व प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप।

    2. मेरठ पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की सजिश रचने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसे मुस्कान रस्तोगी, दामिनी पंवार, रविता और कोमल की तरह वारदात करने की धमकी दे रही है।

    युवक ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर सकती है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष को जांच के लिए बुलाया है।

    सिविल लाइन थाने की काॅलोनी निवासी युवक थाने पहुंचा। युवक ने थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला से बताया कि उसकी शादी 22 जून 2025 को मेरठ की ही निवासी युवती से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद पता चला कि महिला का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग है।

    यह भी पढ़ें- 20 हजार में खरीदा था करैत प्रजाति का विषैला सांप, पहले की अमित की हत्या... फिर सांप से डसवाया

    पत्नी कई बार विवाद करके घर चली जाती थी। शक होने पर छानबीन की तो पत्नी के प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ। विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी से हत्या कराने की धमकी दिलाई। युवक ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को रात करीब 10 बजे मेडिकल किसी काम से जा रहा था।

    यह भी पढ़ें- सांप से पति को मौत के घाट उतारने की आरोपित दामिनी जेल में बनी टीचर, जमानत मिलने पर प्रेमी तुषार से शादी करने पर अड़ी

    रास्ते में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखकर बाइक रुकवा ली। मौके पर पत्नी ने हंगामा कर दिया। उसने घटना के समय की वीडियो भी बनाई है। उसका कहना है कि मुस्कान (मेरठ के ब्लू ड्रम केस की आरोपित), रविता, कोमल और दामिनी की तरह पत्नी उसकी हत्या करा सकती है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि शिकायत पर दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ में सास की रोटी और बहू के फास्टफूड के विवाद में चले धारदार हथियार, थाने में भी भिड़े दोनों पक्ष