Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंद फाटक के नीचे से निकलना महिला को पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; कई मीटर दूर तक बिखरे शव के टुकड़े

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 10:42 AM (IST)

    मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव में सोमवार सुबह एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 38 वर्षीय राजेश्वरी शिव मंदिर में पूजा करने ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

    2. बंद फाटक के नीचे से रेलवे लाइन पार कर रही थी।

    3. पति ने कपड़ों से शव की पहचान की, पोस्टमार्टम हुआ।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के गांव पूठा स्थित फाटक पर सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर से महिला का क्षत-विक्षत शव कई मीटर दूर तक फैला हुआ था। पति ने कपड़ों से शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की।

    जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सिपुर्द कर दिया। मूल रूप से बुलंदशहर के कस्बा डिबाई निवासी राजेश कुमार अपनी 38 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी बेटे दिवाकर और विवेक के साथ पूठा रोड पर रहते हैं। राजेश ने पूठा रोड पर रेलवे लाइन के पास ही राधा रानी के नाम से पौधों की नर्सरी खोल रखी है।

    सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी राजेश्वरी रेलवे लाइन पार शिव मंदिर में पूजा करने जा रही थी। फाटक बंद होने के कारण वह नीचे से निकलकर जा रही थी। जैसे ही वह रेलवे लाइन पर पहुंची तो दिल्ली से ऋषिकेश की तरफ जाने वाले एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।

    ट्रेन की टक्कर लगते ही राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश्वरी के शरीर के टुकड़े कई मीटर तक फैल गए थे। हादसे की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और थाना पुलिस सहित जीआरपी भी पहुंच गई।

    खबरें और भी

    भीड़ में मौजूद राजेश ने कपड़ों से शव की पहचान अपनी पत्नी राजेश्वरी के रूप में की। इसके बाद जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सिपुर्द कर दिया।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में दर्दनाक हादसा: पाइपलाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूर दबे, एक की मौत