Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ: घर में मिला सिक्योरिटी गार्ड का गोली लगा शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:41 AM (IST)

    मेरठ की नीलकंठ कॉलोनी में 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड बालेंद्र का गोली लगा शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में मिला। पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों ...और पढ़ें

    मेरठ में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने पर पहुंची पुलिस।

    मेरठ में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने पर पहुंची पुलिस।

    HighLights

    1. नीलकंठ कॉलोनी में 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड बालेंद्र का शव मिला।

    2. माथे पर गोली लगी थी, लाइसेंसी पिस्टल पास बरामद हुई।

    3. पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। भोला रोड स्थित नीलकंठ कॉलोनी में सोमवार को 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड बालेंद्र का माथे पर गोली लगा शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।

    बालेंद्र धर मे अकेले रहते थे। शव के पास उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई, जिससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    लाइसेंसी पिस्टल पास में मिली

    एसपी सिटी व सीओ ने भी मौके का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बालेंद्र ने लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या की या फिर उनकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। फिलहाल दोनों पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फारेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का राजफाश हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश

    यह भी पढ़ें- मेरठ: 12 फीट से ऊंचे DJ वाली डाक कांवड़ पर पुलिस की कार्रवाई, हरिद्वार-अलीगढ़ आ रहे ट्रक से उतरवाए बॉक्स