Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब वो खुद बेलगाम है जिसके हाथ में लगाम है... 'मेरठ की बेटी' की हत्या पर अखिलेश ने सरकार को घेरा; परिवार को दी सहायता

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:51 AM (IST)

    अखिलेश यादव ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मेरठ की छात्रा की हत्या की पीड़िता मां को 2 लाख की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने सरकार और पुलिस पर मामले को कमजोर करने ...और पढ़ें

    मेरठ के स्वजन से मुलाकात के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश व सांसद इकरा।

    मेरठ के स्वजन से मुलाकात के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश व सांसद इकरा।

    HighLights

    1. अखिलेश यादव ने छात्रा की मां को 2 लाख की सहायता दी

    2. सपा प्रमुख ने यूपी सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए

    3. पुलिस पर मेरठ हत्याकांड में कमजोर केस दर्ज करने का आरोप

    सुशील कुमार, मेरठ। मेरठ में हुई छात्रा की हत्या के बाद राजनीति गरमा रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली एयरपोर्ट पर छात्रा की मां को 2 लाख की आर्थिक सहायता दी। शनिवार की सुबह 8:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सांसद इकरा हसन ने पीड़ित परिवार को अखिलेश यादव से मिलवाया।

    सपा प्रमुख ने सरकार पर कसा तंज

    इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर करारे हमले किए। जब लगाम थामने वाला ही बेलगाम हो, तो उसके दरबार में पहरा देने वालों का क्या कहना! 'मेरठ की बेटी' के साथ हुई भयानक बर्बरता और हत्या के मामले में, नामज़द आरोपियों पर हल्की धाराओं के तहत कमज़ोर केस दर्ज करना और दूसरी तरफ़ विरोध करने वालों पर गंभीर आरोप मढ़ना, घोर अन्याय है। इससे भी ज़्यादा गंभीर बात यह है कि जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद की जाती है। उसके वरिष्ठ अधिकारी ही आम जनता को अन्याय और अपने अहंकार के थप्पड़ लगातार मार रहे हैं।

    इसका एक वीडियो दुनिया भर में फैल चुका है, जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि धूमिल हुई है। यह उन पुलिसकर्मियों को भी शर्मिंदा करता है जो आम जनता के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील हैं, और जो हमेशा मानवीय दृष्टिकोण के साथ अपना काम करते हैं।

    akhilesh mee

    PDA अब बर्दाश्त नहीं करेगा, आवाज उठाएगा

    अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो यह है कि जिस राज्य में मुखिया खुद महिलाओं, खासकर एक मृत युवती की दुखी मां के प्रति सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता हो, वहां की पुलिस से किसी भी चीज की उम्मीद करना बेकार है। उंगलियां वही करती हैं जो दिमाग उन्हें करने का आदेश देता है। अब जनता BJP वालों के भाषण सुनने के मूड में नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ में लाठीचार्ज और थप्पड़ कांड पर बहस तेज, SSP बोले- 'जो पक्ष में हैं 1 पेड़ लगाएं, जो विरोध में हैं 2 लगाएं'

    यह भी पढ़ें- मेरठ में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद गरमाई सियासत, चंद्रशेखर ने दिया 10 दिन का अल्टीमेंटम