Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ और सहारनपुर मंडलवासियों से दूर नहीं होगी दिल्ली, प्रयागराज का सफर भी होगा आसान

    By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 02:07 PM (IST)

    Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ और सहारनपुर मंडल के लोग पहली बार दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे का उपयोग कर दिल्ल ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा का फाइल फोटो।

    कांवड़ यात्रा का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. वाहनों के लिए खुला रहेगा दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे

    2. संपर्क मार्गो का रूट तैयार, हापुड़- बिजनौर-मुरादाबाद के वाहनों को तलाशा जा रहा विकल्प

    जागरण संवाददाता, मेरठ। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार मेरठ व सहारनपुर मंडलवासियों के लिए दिल्ली या प्रयागराज दूर नहीं होगा। पहली बार वह अपने वाहनों या रोडवेज बस से दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (Delhi-Dehradun Greenfield Highway) से दिल्ली व गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से हापुड़, प्रयागराज पहुंच सकेंगे। इसी मार्ग से वापस भी आ सकेंगे।

    इन मार्गो पर चढ़ने के लिए संपर्क मार्गो का रूट तैयार किया गया गया। हापुड़- बिजनौर-मुरादाबाद जाने या आने वाले वाहनों के लिए दिल्ली देहरादून हाईवे पर सिवाया के समीप से शुरू होने वाले कनेक्टर को प्रयोग करने का भी विकल्प तलाशा जा रहा है। दोनों मंडल में ऐसे ही मार्गो की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मकसद कांवड़ चले वाहन भी न रुके।

    एडीजी यातायात ए. सतीश गणेश ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर) व गंगा एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए प्रयोग करने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण व गृह विभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने सहमति दे दी हैं। इस प्रोजेक्ट पर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी व अपर मुख्य सचिव के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन दिया।

    दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे व गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों को चढ़ाने के लिए संपर्क मार्गो पर भी चर्चा हुई। ग्रीनफील्ड हाईवे पर मेरठ-बागपत हाईवे से होकर अग्रवाल मंडी टटीरी, मेरठ-शामली-करनाल हाईवे पर फुगाना से आगे खेड़ा मस्तान के पास, सहारनपुर में गागलहेड़ी के पास हाईवे पर वाहनो को चढ़ाया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 10,075 फीट पर विश्व रिकार्ड बनाने के बाद 16,580 फीट ऊंचे शिंकुन ला दर्रे तक पहुंचा सेना का दल, इसमें महिलाएं भी शामिल

    गंगा एक्सप्रेसवे के लिए सिवाया के समीप से शुरू होने वाले कनेक्टर का प्रयोग किए जाने पर विचार चल रहा है। हालांकि अभी कनेक्टर को निर्माण पूरा नहीं हुआ लेकिन व्यवस्था बनाकर इन मार्ग से वाहनों को निकालने पर विचार हो रहा है। ऐसे ही कई ओर संपर्क मार्ग तलाशे जा रहे है। उन्होंने बताया कि अब 12 जुलाई से 18 जुलाई के बीच कांवड़ की तैयारियों को लेकर मेरठ में हाईलेवल मीटिंंग होगी, जिसमें मुख्य सचिव व डीजीपी उपस्थित रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- Passport Fee Hike: फीस बढ़ने से पहले बड़ी संख्या में हुए आवेदन; मेरठ में अगले तीन माह के स्लॉट बुक

    एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान प्रयास हो रहा है कि वाहनों के लिए कुछ मार्गो को पूर्ण रूप से खुला रखा जाए। इकोनामिक काॅरिडोर व गंगा एक्सप्रेसवे पर सहमति हो चुकी है। अब कुछ ओर मार्गो पर ऐसा ही करने की योजना है।

    यह भी पढ़ें- 'मेरठवासी और UP पुलिस BEST', भोजन व अन्य व्यवस्था देख भावुक होकर बोले हादसे में बाल-बाल बचे गुजरात के 42 श्रद्धालु