विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Police Bharti Exam: भैंसाली से सहारनपुर-बिजनौर के लिए रवाना हुईं 82 बसें, अड्डे पर रही अभ्यर्थियों की खासी भीड़

Published: Fri, 30 Aug 2024 01:40 PM (IST)

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भैंसाली और सोहराब गेट बस अड्डे से 82 बसें रवाना हुईं। सहारनपुर के लिए 32 ...और पढ़ें

भैंसाली से सहारनपुर और बिजनौर के लिए रवाना हुईं 82 बसें
भैंसाली से सहारनपुर और बिजनौर के लिए रवाना हुईं 82 बसें

जागरण संवाददाता, मेरठ। पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर गुरुवार को भैंसाली और सोहराब गेट बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की खासी भीड़ रही। सहारनपुर के लिए 32 बसों ने चार और बिजनौर के लिए 50 बसों ने छह फेरे लगाए। मेरठ डिपो के प्रभारी देवेंद्र भार्दवाज ने बताया कि शुक्रवार को भी बसों की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी। सोहराब गेट डिपो से संभल और मुरादाबाद के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

आज और कल सहारनपुर से गाजियाबाद के लिए परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेन

परीक्षा के लिए सहारनपुर से गाजियाबाद के लिए 30 और 31 अगस्त को स्पेशल ट्रेन 04528 संचालित की जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सहारनपुर से ट्रेन शाम साढ़े छह बजे चलेगी। इसके मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचने का समय रात 9:02 बजे है। ट्रेन गाजियाबाद रात पौने ग्यारह बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन देवबंद, मुजफ्फरनगर, खतौली, दौराला, मेरठ कैंट, मोदीनगर और मुरादनगर स्टेशनों पर भी रुकेगी।

ये भी पढ़ें - 

यूपी के चार शहरों में घूमने आ रहे खूब पर्यटक, पर्यटन के मामले में लगातार दो साल से उत्तर प्रदेश नंबर वन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।