Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झमाझम बारिश के बीच मेरठ से प्रयागराज तक के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, कल के मौसम के बारे में भी बताया

    By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:28 PM (GMT+05:30)

    Meerut weather: एनसीआर में मानसून सक्रिय है, मेरठ सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मेरठ में जुलाई म ...और पढ़ें

    मेरठ में बारिश के दौरान हुआ जलभराव

    मेरठ में बारिश के दौरान हुआ जलभराव

    HighLights

    1. पश्चिम व पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।

    2. मेरठ में जुलाई में सामान्य से ढाई गुना अधिक हुई बारिश।

    3. फसलों के लिए फायदेमंद, लेकिन जलभराव की समस्या।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मानसून एक बार फिर से एनसीआर पर मेहरबान है। बुधवार की रात से लगातार बरसात जारी है। पिछले दो दिनों 65 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। नमी युक्त बादलों का बड़ा समूह एनसीआर के ऊपर बना हुआ है। मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज समेत बड़े भूभाग के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    जुलाई में सामान्य की तुलना में मेरठ में ढ़ाई गुना अधिक बरसात 585 मिलीमीटर हुई है। एक जून से 3़1 जुलाई तक मेरठ में सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है। वहीं पश्चिम उप्र के 33 जिलों में अब तक मानसून की बरसात सामान्य से कम 16 प्रतिशत कम हुई है। गुरुवार को हो रही बरसात बड़े भू भाग पर हो रही है। ऐसे में अन्य जिलों बरसात की कमी के कुछ हद तक पूरा होने की संभावना है।

    शुक्रवार सुबह तक बरसात जारी रहने का अनुमान

    बरसात से शहर के बडे इलाके भारी जलभराव हो गया है। आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कांवड़िया ऐसे मौसम भी बम बोल के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग ने बरसात के शुक्रवार सुबह तक जारी रहने का अनुमान जताया है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, छात्रा चारू की मौत से सहमे लोगों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा  

    सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई बरसात 11 एमएम रिकार्ड की गई।

    खबरें और भी

    बुधवार को शहर के गढ़ रोड, डिफेंस कालोनी, सर्किट हाउस, रुड़की रोड आदि स्थानों पर रुक-रुककर बरसात हुई। गढ़ रोड पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया। हालांकि कुछ देर के बाद पानी निकल भी गया। जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह के अनुसार, यह बरसात गन्ना, धान की फसल के लिए बरसात लाभदायक है।