Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: सावधान! फिर बदलने वाला है मौसम, यूपी के इस जिले में बरसात की प्रबल संभावना

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 04:07 PM (IST)

    गुरुवार को 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। मेरठ में अधिकतम त ...और पढ़ें

    मेरठ में 19 को हो सकती है बरसात - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    मेरठ में 19 को हो सकती है बरसात - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। धूल भरी तेज हवा ने गुरुवार को सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान रहे। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से पहाड़ों से हवा मैदानों का रुख कर रही है। गुरुवार को 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    शुक्रवार को भी तक तेज हवा का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 17 से 20 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मेरठ में बरसात हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को मेरठ में बरसात की प्रबल संभावना है।

    तेज हवाओं से तापमान में हल्की गिरावट

    वहीं, राजधानी की बात की जाए तो तेज हवाओं के चलते गुरुवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी दिनभर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान एक से दो डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, शनिवार से हवाओं की गति कम होने के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।

    गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और देर रात के समय कुछ इलाकों में हल्का कुहासा या छिछला कोहरा रह सकता है।

    खबरें और भी

    वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार, शनिवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। फरवरी के अंत तक यह 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से अधिक रहेगा। पिछले साल फरवरी के अंत तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

    ये भी पढ़ें -

    यूपी की इस सुरंग से लगातार निकल रहे अजगर! पांच दिन में दिखा तीसरा, लोगों की उड़ी नींद