Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिर्जापुर में किशोरी से गैंगरेप और हत्या के आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:45 AM (IST)

    मीरजापुर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस मुठ ...और पढ़ें

    मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार।

    मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    एक आरोपित को रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया, जबकि दूसरे को सोमवार को बौड़ही पहाड़ी से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त गमछा, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।

    पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पड़री क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शनिवार रात घर से निकली थी। रविवार सुबह उसका शव बसारी गांव के पास नाले में मिला। किशोरी के पिता की तहरीर पर मड़िहान के सुखनई गांव निवासी साजन उर्फ राजन बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

    जांच में पता चला कि इस घटना में साजन के साथ अजय बिंद भी शामिल था। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित बौड़ही पहाड़ी के पास छिपे हैं। घेराबंदी के दौरान अजय बिंद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपित साजन उर्फ राजन बिंद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सोमवार को पुलिस ने उसे भी पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    पूछताछ में सामने आया कि साजन ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। दुष्कर्म का विरोध करने पर दोनों ने उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए हैं।

    दोनों आरोपितों पर सामूहिक दु्ष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
    -नितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर।

    अचेत होने के बाद अजय ने किया था दुष्कर्म

    पुलिस की पूछताछ में आरोपित अजय बिंद ने बताया कि पत्थर से किशोरी के सिर पर मारा तो वह अचेत हो गई। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर गमछे से गला कसकर शव नाले में फेेंक दिय़ा। लोगों का कहना है कि इस घृणित कार्य के लिए आरोपित को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    पत्थर से कूंचा सिर, गमछे से घोंटा गला

    किशोरी को चुप कराने व उसकी हत्या करने के लिए दोनों आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। तफ्तीश के मुताबिक, एक आरोपित ने भारी पत्थर से किशोरी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

    वहीं दूसरे आरोपित ने अपने गले के गमछे से किशोरी का गला तब तक दबाए रखा, जब तक कि उसकी सांसें थम नहीं गईं। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपित शव को फेंककर फरार हो गए थे।

    दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्वाव व डीएनए टेस्ट भी होगा

    नाले में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि के लिए उसका स्वाव लिया गया है। जिससे जांच में इसकी पुष्टि हो सके। इसके अलावा उसका डीएनए भी युवक से मैच करने लिए सैंपल लिया गया है। जिसको जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: छह वर्षीय बालिका को घर बुलाकर दुष्कर्म, आरोपित किशोर को सुधार गृह भेजा