यूपी के इस जिले में गंगा नदी पर बनेगा 800 मीटर लंबा पीपा पुल, ₹2 करोड़ का बजट जारी
मीरजापुर में विंध्याचल से हरसिंहपुर तक गंगा नदी पर 800 मीटर लंबा पीपा पुल बनाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। यह पुल दर्शनार्थ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
विंध्याचल-हरसिंहपुर के बीच गंगा पर बनेगा पीपा पुल।
दो करोड़ रुपये के बजट से 800 मीटर लंबा होगा पुल।
दर्शनार्थियों व स्थानीय लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्याचल से हरसिंहपुर तक गंगा में पीपा पुल बनाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए दो करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है। पीपा पुल बनाने के लिए प्रयागराज से पीपा मंगाया गया है। एक सप्ताह बाद पुल बनाने का काम शुरू होगा।
विंध्याचल दर्शन-पूजन करने के लिए जनपद के चील्ह व भदोही तथा प्रयागराज से गोपीगंज के रास्ते जाने वाले दर्शनार्थियों को शास्त्री सेतु से घूमकर आना पड़ रहा है। इससे उनका समय बर्बाद हो रहा है। कभी-कभी जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है।
इसको देखते हुए नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने विंध्याचल से हरसिंहपुर तक पीपा पुल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। विभागीय अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। इस पर सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में पीएम द्वारा गोद लिए गए 7 गांव सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, 500 परिवारों को मुफ्त मिलेगी सुविधा
आठ सौ मीटर लंबा होगा पुल
विंध्याचल से हरसिंहपुर तक गंगा में पीपा पुल दो करोड़ की लागत से बनेगा। यह आठ सौ मीटर लंबा होगा। इसके बनने से मीरजापुर व भदोही के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। अभी तक लोग शास्त्री सेतु से होकर ही आते-जाते हैं या फिर उनको विंध्याचल आने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था।
खबरें और भी
विंध्याचल से हरसिंहपुर तक पीपा पुल बनेगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही पुल का निर्माण भी शुरू होगा।
रत्नाकर मिश्र, नगर विधायक।