विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिर्जापुर में पुलिस चौकी के पास आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं से मारपीट, मंगलसूत्र छीनने का आरोप

Published: Tue, 17 Mar 2026 10:09 AM (IST)

चुनार पुलिस चौकी के पास परमहंस आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमला हुआ। मामूली टक्कर के बाद हुई मारपीट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चुनार कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर सोमवार रात करीब आठ बजे परमहंस आश्रम से लौट रहे महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के साथ मारपीट व छीना-झपटी की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह है पूरा मामला

स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ सामने से आ रहे एक वाहन मामूली रूप से सट गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्रता भी की।

पीड़ितों का आरोप है कि धक्का-मुक्की के दौरान एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन और एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष कस्बा पुलिस चौकी पहुंचा, जहां कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

कछवा थाना क्षेत्र के बऊ पाल परिवार व रिश्तेदारों के करीब 30-35 लोगों के साथ पांच, चार पहिया वाहनों से सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम दर्शन के लिए गए थे। सोमवार रात करीब 8 बजे वापस लौटते समय कस्बा चौकी के पास चौराहे पर गंगेश्वरनाथ की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन से उनका वाहन सट गया। इसी बात को लेकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने श्रद्धालुओं को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ितों का आरोप है कि महिलाओं के हाथ पकड़कर उनके साथ अभद्रता की गई। बऊ पाल के अनुसार धक्का-मुक्की में उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई, जबकि रिंपी पाल पत्नी सुनील पाल ने बताया कि उनके गले का मंगलसूत्र भी अराजक तत्व लेकर मौके से भाग गए।

चौकी से चंद कदम दूर हुई इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें- मारपीट, जबरन संबंध और गर्भपात... हापुड़ में पति ने महिला के साथ की हैवानियत; पुलिस जाांच शुरू

यह भी पढ़ें- कायमगंज विधायक पति पर गुंडागर्दी का आरोप! फर्रुखाबाद में समर्थकों संग मारपीट; Video Viral