Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर हादसा: कार का CNG टैंक फटने और बोलेरो में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, लोगों को संभलने तक का नहीं मिला मौका

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 06:00 AM (IST)

    मीरजापुर में हुए भीषण हादसे में 12 लोगों की जान चली गई। यह हादसा कार का सीएनजी टैंक फटने और बोलेरो में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। ...और पढ़ें

    ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास ट्रक और ट्रेलर के बीच में फंसकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई स्वीफ्ट कार

    ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास ट्रक और ट्रेलर के बीच में फंसकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई स्वीफ्ट कार

    HighLights

    1. ड्रमंडगंज घाटी में ट्रक के ब्रेक फेल हुए।

    2. बोलेरो में आग लगने से 9 लोग जिंदा जले।

    3. हादसे में कुल 12 लोगों की दुखद मौत।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। रीवा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी में ढलान पर बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे महाराष्ट्र से चना लेकर आ रहा ट्रक ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे ट्रेलर से टकराते हुए बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

    उसमें शॉर्ट सर्किट होने के साथ गेट भी लॉक हो गया। इस दौरान कार के आगे से ट्रेलर व पीछे से ट्रक के धक्के से उसका सीएनजी टैंक फट गया। जिससे निकली गैस से बोलेरो में आग लग गई।

    डिवाइडर से टकराने के बाद गेट लॉक होने से बाहर नहीं निकल सके बोलेरो सवार

    गेट लॉक होने के कारण कोई भी बाहर नहीं निकल सका और थोड़ी ही देर में सवार चालक सहित सभी नौ जल गए। वहीं इस घटना में कार चालक व ट्रक के सहायक चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल ट्रक के मुख्य चालक मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ महावीर वार्ड नंबर 15 निवासी 53 वर्षीय अजीज खां ने मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को सुबह दम तोड़ दिया। अब मृतकों की संख्या 12 हो गई है।

    जिगना क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी प्रदीप सिंह का परिवार उनके भतीजे छह वर्षीय शिवा सिंह के मुंडन के लिए क्षेत्र के ही रामपुर हंसवार श्रीनिवासधाम निवासी सगुन सिंह की बोलेरो बुक करके मैहर देवी बुधवार को सुबह छह बजे गए थे।

    खबरें और भी

    बोलेरो जिगना के रामपुर बहुतीमय चकचौरा निवासी विष्णु सिंह चला रहे थे। इस दौरान उसमें प्रदीप सिंह के पुत्र ⁠पीयूष सिंह, पत्नी बीना सिंह, पुत्री सोनल सिंह, भतीजा शिवा सिंह, भयहू वंदना सिंह व चचेरा भाई पंकज सिंह के साथ ही मध्य प्रदेश के सतना निवासी उनकी बहन प्रियंका सिंह व भांजा ⁠⁠कार्तिकेय सिंह भी गए थे।

    वापसी के दौरान रात लगभग साढ़े आठ बजे जैसे ही वह ड्रमंडगंज घाटी में बड़का माेड़ के ढलान पर पहुंचे कि हुए हादसे में बोलेरो में आग लग गई और सभी की जलकर मौत हो गई।

    वहीं इस हादसे में कार चालक सोनभद्र के परासी क्षेत्र के मझिगवां निवासी जय प्रकाश के साथ ही ट्रक के सहायक चालक मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना सोनोधा क्षेत्र के चनारोहिया गांव निवासी विकास शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    जिला प्रशासन ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर दूसरे दिन सौंपा उनके स्वजन को

    घटना के बाद लगभग चार घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद रहकर देर रात सभी के शवों की शिनाख्त करने के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

    दूसरे दिन गुरुवार को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराकर सभी के शवों को उनके स्वजन को सौंप दिया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के दो शवों को उनके स्वजन लेकर वहां चले गए। वहीं सोनभद्र के कार चालक का शव लेकर स्वजन घर तो प्रदीप सिंह के परिवार के छह शवों का अंतिम संस्कार क्षेत्र के हरगढ़ गंगा घाट व उनके बहन तथा भांजे के शव का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच की मौत; 22 घायलों में कई की हालत गंभीर