Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में मजदूर के खाते से 41 करोड़ रुपये का लेनदेन, आयकर विभाग ने थमाया नोटिस 

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:34 AM (IST)

    मीरजापुर के एक दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग और जीएसटी से 41 करोड़ रुपये के लेन-देन के लिए नोटिस मिला है। ...और पढ़ें

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले एक व्यक्ति को आयकर विभाग और जीएसटी से 41 करोड़ रुपये के लेन-देन के मामले में नोटिस दी गई है।

    पीड़ित ने कहा कि उसके खाते से करोड़ों रुपये का लेन-देन दिखाया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

    पड़री थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी श्याम बाबू बिंद ने बताया कि वर्ष -2021 में वह अपने साले के साथ रोजगार की तलाश में दिल्ली गए थे। वहां साले ने बताया कि एक कंपनी में नौकरी पाने के लिए बैंक खाता खोलना आवश्यक है। उन्होंने दिल्ली में खाता खोलवाया।

    हालांकि बाद में नौकरी नहीं मिली तो वापस घर लौट आया। वापस आने पर बैंक की पासबुक मांगी लेकिन उन्हें नहीं दी गई। श्याम बाबू बिंद ने कहा लगभग तीन वर्ष बाद उन्हें आयकर विभाग से नोटिस मिली, जिसमें उनके बैंक खाते से लगभग 41 करोड़ रुपये के लेन-देन का उल्लेख है।

    इसके कुछ समय बाद दूसरी नोटिस मिली। इससे परिवार के सदस्य घबरा गए। कहा कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में करोड़ों रुपये का लेन-देन उनके समझ से परे है।

    उनके बैंक खाते का किसी अन्य व्यक्ति ने दुरुपयोग किया है। बताया कि पहले पड़री थाने में शिकायत की लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई न होने पर अब पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- टैक्सपेयर्स ध्यान दें! आयकर विभाग को पहले से पता हैं आपकी ये गुप्त कमाई; ITR में नहीं दिखाया तो होगी बड़ी मुश्किल

    खबरें और भी