Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में 90 करोड़ से मां काली और अष्टभुजी मंदिर का होगा सुंदरीकरण, रोजाना लाखों श्रद्धालु करते हैं दर्शन

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 03:29 PM (IST)

    मीरजापुर में मां काली और अष्टभुजी मंदिर के 90 करोड़ रुपये के सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसे इसी वर्ष मंजूरी मिलने की संभावना है। इससे ...और पढ़ें

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में त्रिकोण के लिए विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों को मां काली व मां अष्टभुजी का मंदिर भव्य दिखाई देगा, क्याेंकि इनके सुंदरीकरण करने के लिए प्रस्ताव बनाकर इसी वर्ष शासन को भेजा गया है। जिसपर इसी वर्ष मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ गई है। इससे अष्टभुजा व कालीखोह आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा मिलेगी।

    शासन की ओर से लगातार विंध्यधाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकासित करने का कार्य किया गया जा रहा है। मां विंध्याचल में कारीरोड के माध्यम से मंदिर के चारों ओर गेट बनाए गए। इसके अलावा सड़के भी 35 से 45 फीट तक चौड़ी की गई। अब उनके मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा।

    इसके अलावा मां काली व अष्टभुजी मंदिर का सुंदरीकरण करने का कार्य किया जाएगा। दोनों मंदिरों का सुंदरीकरण करने के लिए शासन की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। हालांकि इसपर अभी मंथन चल रहा है। संभावना है कि इसी वर्ष इन दोनों मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर मंजूरी मिल जाएगी।

    प्रतिदिन लाखों दर्शनार्थी करते है तीनों मां का दर्शन पूजन

    विंध्याचल व अष्टभुजा तथा कालीखोह में प्रतिदिन पांच से दस हजार दर्शनार्थी प्रदेश, देश व विदेश से मां दर्शन पूजन करने के लिए आते है। इसके अलावा नवरात्र के दिनों में पांच से दस लाख तक दर्शनार्थी मां के धाम में आशीर्वाद लेने के लिए आ जाते है। इस दौरान दर्शनार्थी त्रिकोण भी करते है। जिनको बेहतर व भव्य मंदिर दिखाई दे, इसके लिए शासन पूरा प्रयास कर रहा है। ताकि मां का दर्शन पूजन करके निहाल हो।

    खबरें और भी

    मां काली व अष्टभुजी मंदिर का सुंदरीकरण कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा चुका है। दोनों मंदिरों का सुंदरीकरण कार्य लगभग 90 करोड़ से होगा। जिसपर जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है। -कमलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

    यह भी पढ़ें- गोंडा में जमीन अधिग्रहण की देरी में फंसा अयोध्या-बलरामपुर बाईपास, निर्माण के लिए 56.34 करोड़ का बजट पास

    यह भी पढ़ें- काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात, 6300 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास