Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में 580 करोड़ से शास्त्री पुल के बगल में बनेगा फोरलेन पुल, कई राज्यों के बीच होता है आवागमन

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:43 PM (GMT+05:30)

    मीरजापुर में शास्त्री सेतु के बगल में 580 करोड़ रुपये की लागत से एक किलोमीटर से अधिक लंबा फोरलेन पुल बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और ...और पढ़ें

    580 करोड़ से शास्त्री पुल के बगल में बनेगा फोरलेन पुल।

    580 करोड़ से शास्त्री पुल के बगल में बनेगा फोरलेन पुल।

    HighLights

    1. शास्त्री सेतु के बगल में बनेगा नया फोरलेन पुल।

    2. परियोजना की लागत 580 करोड़ रुपये, एक किलोमीटर से अधिक लंबा।

    3. प्रस्ताव शासन को भेजा गया, इसी वर्ष मंजूरी की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पूर्वांचल को जोड़ने वाले मीरजापुर-औराई मार्ग पर स्थित शास्त्री सेतु के बगल में 580 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन का पुल बनाया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया है। जिसपर इसी वर्ष मंजूरी मिलने की संभावना है।

    शास्त्री सेतु पूर्वांचल के जनपदाें को जोड़ने वाला पुल है। जिसे 50 वर्ष पूर्व 1976 में बनाया गया था। इस पुल से मध्य प्रदेश, मुंबई, झारखंड के अलावा पूर्वाचल के भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया व चंदौली के लगभग एक लाख वाहन गुजरते है।

    इसके अलावा बिहार व गोरखपुर से भी इसी पुल से होकर जनपद सहित अन्य जिलों के दर्शनार्थी छोटे से लेकर बड़े वाहन लेकर विंध्याचल आकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते है। यह पुल अपनी 40 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुका है। अब इसके स्थान पर बगल में दूसरा फोरलेन पुल बनाने की कवायद चल रही है।

    इसके लिए लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम की ओर से मिलकर 580 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करके शासन के पास भेजा गया है। जिसकी लंबाई एक किलोमीटर से अधिक होगी। जिससे इसपर मंजूरी मिल जाए तो पुल बनाने की कवायद शुरू की जाए। आने वाले समय में मीरजापुर-औराई मार्ग फोरलेन बनाया जाने वाला है। इसलिए पुल को फोरलेन बनाया जाए।

    खबरें और भी

    शास्त्री सेतु पर फोरलेन का पुल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जिस पर इसी वर्ष मंजूरी मिलने की संभावना है। -अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

    यह भी पढ़ें- Ganga Expressway पर मेरठ से बदायूं तक कई स्थानों पर सर्विस रोड की मिट्टी कट कर बही