मीरजापुर के परिषदीय स्कूलों में 25 बच्चों पर नियुक्त होंगी एक रसोईयां, मिलेगा स्वादिष्ट भोजन
मीरजापुर में पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर रसोइयों का चयन किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्ष ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों का चयन होगा।
छात्रों की संख्या के आधार पर रसोइयों की नियुक्ति।
खंड शिक्षा अधिकारी 10 दिन में चयन प्रक्रिया पूरी करें।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पीएम पोषण योजना के तहत रसोईयों का चयन किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि 25 छात्र तक एक, 100 छात्र तक दाे, 200 छात्र तक तीन, 201 से 300 छात्र तक चार, 301 से एक हजार छात्र तक पांच, 1500 छात्र तक छह और 1501 छात्र तक सात रसोईयां नियुक्त होंगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारी 10 दिन में रसोईयों का चयन करना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
वर्तमान में जनपद के 1221 प्राथमिक व 607 उच्च प्राथमिक सहित 1828 विद्यालयों में 2,21,336 बच्चे अध्ययनरत हैं। बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत जारी मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाता है।
सोमवार को रोटी सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी और मौसमी फल, मंगलवार को चावल सब्जी युक्त दाल, बुधवार को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ीयुक्त तहरी तथा दूध देने का प्राविधान है।
वहीं, गुरुवार को रोटी एवं सब्जी युक्त दाल, शुक्रवार को मूंग की दाल एवं मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी और मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी और शनिवार को चावल सब्जी युक्त दाल देने का प्राविधान है।