Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में आवारा कुत्ते ने एक महीने की बच्ची का सिर और चेहरा नोंचा, इलाज के दौरान मौत

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 04:00 AM (IST)

    मीरजापुर के गाजीपुर गांव में एक माह की बच्ची मोनिका की आवारा कुत्ते के हमले से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. मीरजापुर में आवारा कुत्ते ने एक माह की बच्ची को नोंचा।

    2. गंभीर रूप से घायल बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मौत।

    3. घटना से गांव में दहशत, परिजनों में मातम पसरा।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्याचल क्षेत्र के गाजीपुर गांव में शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे आवारा कुत्ते के हमले में एक माह की बच्ची मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मां व स्वजन दौड़े और कुत्ते को लाठी से मारकर भगाया।

    गंभीर हालत में बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत की खबर सुनकर स्वजन रोने-बिलखने लगे।

    गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद बिंद की पत्नी कविता देवी अपनी एक माह की दूसरी पुत्री मोनिका को घर के बरामदे में बने पत्थर के चबूतरे पर सुलाकर खाना बनाने अंदर चली गई। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और बच्ची को मुंह में दबोचकर चबूतरे से नीचे खींच ले आया।

    कुत्ता बच्ची का चेहरा नोंचने लगा। इस दौरान उसकी चीख-पुकार सुनकर मां व स्वजन दौड़ते हुए पहुंचे। लाठी से कुत्ते को मारकर वहां से भगाते हुए बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल बालिका को आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर ले गए।

    वहां चिकित्सक डॉ. पुनीत अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

    अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक डॉ. प्रशांत त्रिपाठी ने देखने के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। बताया कि कुत्ते ने बालिका के सिर व चेहरे को नोंच दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मोनिका चंद्रमा प्रसाद बिंद की दूसरी पुत्री थी। इससे बड़ी एक और बेटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मीरजापुर में सीमेंट लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर टिनशेड में घुसा, पिता-पुत्र की मौत