Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में बैंककर्मी युवती ने की खुदकुशी, कई घंटे फंदे पर लटका रहा शव

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:12 AM (IST)

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक्सिस बैंक की एक महिला कर्मचारी प्रतिभा राणा ने अपने किराये के मकान में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एक्सिस बैंक कर्मचारी प्रतिभा राणा ने की आत्महत्या।

    2. मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में।

    3. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली बैंककर्मी युवती ने शनिवार दोपहर कमरे में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। जानकारी पर स्वजन पहुुंच गए। युवती ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
    अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के सुबोध नगर निवासी राजेंद्र राणा की बेटी प्रतिभा राणा एक्सिस बैंक हरथला में कर्मचारी थी। वह इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक किराये के मकान में करीब डेढ़ साल से रहती थी। रात में किसी वक्त बैंककर्मी ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। कमरे में कूलर चल रहा था।

    moradabad bank emo

    मृतका का फाइल फोटो।

    दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं आई युवती तो मकान स्वामी ने दी पुलिस को सूचना

    रोजाना की तरह वह जब शनिवार सुबह बैंक नहीं गई तो अन्य किरायेदारों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब वह दोपहर तक भी बाहर नहीं आई तो किरायेदारों ने मकान स्वामी दीपक को बुला लिया। इसके बाद कमरे में लगे रोशनदान से देखा तो प्रतिभा फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख उनकी चीख निकल गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने दरवाजा युवती के शव को फंदे से उतारा। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।

    माेबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाकर पुलिस पता लगाएगी खुदकुशी करने का कारण

    पुलिस ने मामले की जानकारी युवती के स्वजन को दी। वह भी पहुंच गए। युवती ने पिता ने बताया कि बेटी ने हमसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं बताई थी। फोन पर रोजाना बात होती थी।

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

    एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवती ने खुदकुशी क्यों की है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल की नंबर की सीडीआर निकलवाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में बादलों का डेरा: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, पेयजल और सड़क यातायात प्रभावित


    खबरें और भी