Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर में बादलों का डेरा: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, पेयजल और सड़क यातायात प्रभावित

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:53 AM (GMT+05:30)

    बागेश्वर में बादलों के छाए रहने और कपकोट में बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जिले में सात ग्रामीण मोटर म ...और पढ़ें

    सरयू का जलस्तर बढ़ा।

    सरयू का जलस्तर बढ़ा।

    HighLights

    1. कपकोट में वर्षा से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा

    2. सिल्ट बढ़ने से पेयजल योजनाएं हुई प्रभावित

    3. जिले के सात ग्रामीण मोटर मार्ग बंद

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम सुहावना बना हुआ है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई वर्षा के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से कई पेयजल पम्पिंग योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ा है।

    बारिश के कारण कई सड़कें बंद

    लगातार बारिश के चलते जिले के सात ग्रामीण मोटर मार्ग भी यातायात के लिए बंद हैं। संबंधित विभाग मार्गों को खोलने और पेयजल व्यवस्था सुचारु करने में जुटे हैं। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम न उठाने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरे प्रदेश में झमाझम बरसात

    जनजीवन पर पड़ रहा असर

    बागेश्वर में सात सड़कें बंद हैं, जिससे ग्रामीण जन जीवन पर असर पड़ रहा है। कपकोट क्षेत्र में सबसे अधिक छह सड़कें बंद हैं। जिसके कारण लगभग आठ हजार जनसंख्या प्रभावित है। जबकि गरुड़ में एक ग्रामीण सड़क बंद है। जिसके कारण लगभग एक हजार से अधिक लोगों की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। वर्षा के कारण पर्यटकों की आवाजाही इसबीच काफी कम है। हालांकि कुछ पर्यटक कौसानी आदि पर्यटन स्थलों पर हैं। वह मौसम का आनंद उठा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर तेज होगा मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट