Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में फिर तेज होगा मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 06:15 AM (IST)

    उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है और रुक-रुककर बारिश जारी है, जिससे देहरादून में जलभराव हुआ। मौसम विभाग ने आज छह जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, रुक-रुककर बारिश जारी।

    2. देहरादून सहित छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट।

    3. सोमवार से मानसून की गतिविधियां और तेज होने की संभावना।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बनी हुई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ गई।

    वहीं, पर्वतीय जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बौछारें दर्ज की गईं। पिथौरागढ़ के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। आज भी छह जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

    दून में शनिवार को सुबह से ही बादल मंडराते रहे और दोपहर में तीव्र वर्षा का दौर शुरू हो गया। शाम तक हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हुए। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही सोमवार से मानसून की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं, जिससे कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

    इसके अलावा प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, कर हस्तांतरण में मिले ₹1244 करोड़, CM धामी ने PM मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार

    खबरें और भी