दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैफिक अपडेट: कल से भारी वाहनों का डायवर्जन लागू, हर रविवार रहेगा ‘जीरो ट्रैफिक’
कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कल से भारी वाहनों का डायवर्जन लागू होगा। हर रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियो ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
HighLights
रविवार शाम से सोमवार तक नेशनल हाईवे की दोनों लाइनों पर चलेंगे कांवड़िये
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा में किसी भी कांवड़िये की हादसे में मौत न हो इसको लेकर पुलिस की तैयारी जोरों पर चल रही है। पहली बार लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे की दोनों लाइनों को हर रविवार की शाम से सोमवार दोपहर तक कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी जाएगी। वहीं शुक्रवार की शाम से ही हाईवे पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस बार पहले सोमवार से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा। जीरो ट्रैफिक हर रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक रहेगा। अब से पहले हर साल सावन के अंतिम दो सोमवार में जीरो ट्रैफिक किया जाता था। उधर शुक्रवार शाम से हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन कर दिया जाएगा।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहनों को आवंला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई/नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बहजोई से गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलिया कट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
- मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन मुरादाबाद टोल द्वितीय से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बहजोई, गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलियाकट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
- मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन मुरादाबाद टोल प्रथम से डायवर्ट कर सिरसी, संभल से खीरनी गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलियाकट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
- मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन मुरादाबाद से होकर सीएनजी पेट्रोल पंप चौकी जिवाई से डायवर्ट होकर असमौली, संभल खीरनी गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलियाकट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन बहजोई, संभल खिरनी गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिंभावली, हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
- दिल्ली, गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को खडलिया कट सिंभावली हापुड गंगा एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
- मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
- हापुड व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ चौपला हापुड से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन पर फिर मचा बवाल, 186 आपत्तियों के बाद शासन से रिपोर्ट तलब