रुहेलखंड विवि के छात्रों की बढ़ी मुसीबत: बैक पेपर का आवेदन न निकलने से फंसा PG और MBA में एडमिशन
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक के पहले और तीसरे सेमेस्टर के विशेष बैक पेपर आवेदन न निकलने से छात्र परेशान हैं। इससे अंतिम सेम ...और पढ़ें

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय
HighLights
रुवि से पांचवें व छठे सेमेस्टर की तरह प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के लिए भी आवेदन की मांग
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक के पांचवें और छठे सेमेस्टर की विशेष बैक पेपर परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। लेकिन, स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के लिए विशेष बैक पेपर कराने को आवेदन नहीं मांगे जाने से छात्र परेशान हैं। इससे अंतिम सेमेस्टर उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को फाइनल वर्ष की अंक तालिका नहीं मिल पा रही है।
हिंदू कालेज, केजीके कालेज, गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज, दयानंद गर्ल्स कालेज व एमएच कालेज में भी प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर जिससे पिछले प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में बैक के पेपर क्लियर न होने से वह पीजी या अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले पा रहे हैं।
सोमवार को स्नातक की छात्रा कृतिका, महक, अनुभव सिंह, शिवम ठाकुर समेत अन्य छात्र हिंदू कालेज पहुंचे और प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत से अपनी पीढ़ा बातई। इनका सवाल था कि प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा के आवेदन निकलेंगे या नहीं।
हिंदू कालेज के प्राचार्य ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर विशेष बैक पेपर परीक्षा में सभी सेमेस्टर के पात्र विद्यार्थियों को शामिल करने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि पहले, तीसरे समेत अन्य सेमेस्टरों के बैक पेपर वाले विद्यार्थियों को भी विशेष परीक्षा का अवसर दिया जाए, ताकि उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो। अकेले हिंदू कालेज में ही 100 से अधिक छात्र-छात्राएं इस समस्या से प्रभावित हैं।
खबरें और भी
कृतिका ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर की बैक लंबित होने के कारण वह स्नातकोत्तर में प्रवेश नहीं ले पा रही हैं। छात्रा महक ने बताया कि वह एमबीए में प्रवेश लेना चाहती हैं, लेकिन तृतीय सेमेस्टर की बैक क्लियर न होने से प्रवेश नहीं मिल रहा है।
छात्र राहुल भटनागर ने कहा कि अंतिम सेमेस्टर पास करने के बावजूद पुराने सेमेस्टर की बैक के कारण डिग्री अटक गई है। अनुभव सिंह ने कहा कि सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विशेष बैक पेपर परीक्षा का अवसर दिया जाना चाहिए।, ताकि किसी भी छात्र का एक वर्ष खराब न हो।
हिंदू कालेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय को छात्र हित में प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के लिए भी विशेष बैक पेपर के आवेदन निकालने को पत्र लिखा है, उम्मीद है कि विश्वविद्यालय समस्या का निस्तारण करेगा।