'मकान बिकाऊ है' का लगाया फ्लेक्सी, मुरादाबाद में दबंगों से परेशान चूड़ी कारोबारी ने परिवार संग गांव से किया पलायन
मुरादाबाद के जटपुरा गांव में एक चूड़ी कारोबारी परिवार दबंगों की धमकियों से परेशान होकर गांव छोड़ने को मजबूर है और उन्होंने अपने मकान पर बिक्री का फ्ले ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जटपुरा गांव में दबंगों की लगातार मिल रही धमकियों के चलते चूड़ी कारोबारी परिवार सहित गांव से पलायन करने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने अपने मकान पर बिक्री के लिए फ्लेक्सी लगा दी है। हालांकि, पुलिस ने पलायन संबंधित किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है।
मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी मुकेश कुमार पिछले एक दशक से अधिक समय से डिलारी के गांव जटपुरा में परिवार सहित रह रहे है। वह चूड़ियां बनाने और बेचने का कारोबार करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, 22 जुलाई को वह किसी कार्य से फिरोजाबाद गए थे, घर पर उनकी पत्नी मंजू और बेटा अमन थे।
आरोप है कि नाली के पानी का निकास न होने को लेकर पड़ोसी जब्बार, उसकी पत्नी मेहरुन्निसा, रफी अहमद और नरगिस आदि ने उनके परिवार के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी थी। पीड़ित पक्ष ने मामले में आरोपितों के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र दिया था।
यह भी पढ़ें- बहन के प्रेमी को डंडे से पीटकर मार डाला: बिजनौर में हत्या कर मुरादाबाद में फेंका शव, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित जब्बार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकेश कुमार का आरोप है कि उसके बाद से आरोपित के स्वजन व अन्य दबंग उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पूरा परिवार दहशत में है जिससे अपना मकान बेचकर गांव छोड़ने के लिए विवश हैं।
खबरें और भी
जल निकासी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, मुकदमा दर्ज कर आरोपित जब्बार के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया था। पीड़ित परिवार द्वारा पलायन या मकान बेचने के संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
- राजकुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी, डिलारी