Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद अग्निकांड: 3 परिवार बेघर, अफसर रिश्तेदार पर बचाने का आरोप; 8 बिंदुओं पर नोटिस से मचा हड़कंप

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:56 PM (IST)

    मुरादाबाद की मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने के चार दिन बाद भी मलबा नहीं हटा, जिससे तीन परिवार बेघर हैं और घरों में नहीं जा पा रहे हैं। फैक्ट्री मालिक प ...और पढ़ें

    मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने के बाद पड़ा तलबा। जागरण

    मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने के बाद पड़ा तलबा। जागरण

    HighLights

    1. लोग बोले, कैसे होगी कार्रवाई एक वरिष्ठ अधिकारी का रिश्तेदार फैक्ट्री स्वामी

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र की मोमबत्ती फैक्ट्री की आग की लपटें भले ही शांत हो गई है, लेकिन चार दिन बाद भी उसकी मार मुहल्ले के लोग झेल रहे हैं। अग्निकांड के बाद अभी तक मलबा नहीं हटाया जा सकता है। फैक्ट्री के दीवार गिरने के बाद उसका मलबा शिवनगर कालोनी के तीन घरों के सामने गली में पड़ा है।

    लोगों का कहना है कि न तो फैक्ट्री मालिक और ना ही नगर निगम मलबा हटवा रहा है। इसके चलते लोग अपने घरों में नहीं जा पा रहे हैं। लोगों में फैक्ट्री मालिक के साथ ही नगर निगम के खिलाफ रोष पनप रहा है। उधर चार दिन बाद भी अभी तक फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है। लोगों का कहना है कि फैक्ट्री स्वामी का एक वरिष्ठ अधिकारी रिश्तेदार है। इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है।

    बुधबाजार क्षेत्र के कृष्णा कालोनी निवासी अभिषेक अग्रवाल की उनके आवास से सटी हुई मोमबत्ती की फैक्ट्री और गोदाम है। फैक्ट्री के अगले हिस्से में शोरूम भी बना रखा था, जिसका गेट कृष्णा कालोनी की ओर खुलता है। जबकि फैक्ट्री के पीछे सागर सराय मुहल्ले की शिवनगर कालोनी के लोगों का मकान है।

    शुक्रवार देर रात करीब एक बजे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। करीब दस घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया था। इतना ही नहीं अग्निकांड के बाद से छह से सात परिवारों की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। फैक्ट्री की दीवार का मलबा गली में पड़ा होने से लोग अपने घर के अंदर भी नहीं जा पा रहे हैं।

    खबरें और भी

    शिवनगर कालोनी निवासी सागर सक्सेना, रेलवे कर्मचारी शंभूशरण गुप्ता, स्टील व्यापारी रामवतार गुप्ता का मकान भी चपेट में आकर जला है। इन तीनों के घर के ठीक सामने गली में मलबा पड़ा हुआ है। सागर सक्सेना ने कहा कि इसके चतले तीनों परिवार के लोग फिलहाल अपने घर में नहीं रह रहे हैं। मलबा पड़ा होने के चलते मरम्मत कार्य भी नहीं करा पा रहे हैं।

    शिवनगर कालोनी निवासी लोगों ने कहा कि वह लोग खुद से मलबा हटवाने का प्रयास किए तो फैक्ट्री मालिक खुद हटवाने की बात कही। उधर सागर सक्सेना ने इस मामले का शिकायती पत्र पुलिस को दिया था, लेकिन चार दिन बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

    पुलिस का कहना है कि एमडीए और अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि फैक्ट्री स्वामी का एक रिश्तेदार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है। जिसके चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    उधर अग्निशमन विभाग ने आठ बिंदुओं पर फैक्ट्री स्वामी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब सात दिनों के अंदर मांगा है। अग्निशमन अधिकारी डाॅ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि फैक्ट्री स्वामी को नोटिस भेजकर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    दो काॅम्प्लेक्स और एक मार्केट में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र, नोटिस जारी

    मोमबत्ती फैक्ट्री में अग्निकांड के बाद एक बार फिर अग्निशमन विभाग अलर्ट हुआ है। मंगलवार को बुधबाजार स्थित प्रधान और कुमार काम्प्लेक्स के अलावा सुपर मार्केट, दिल्ली रोड स्थित स्पार्स बार, चौमुखा पुल स्थित बी मार्ब का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान वहां पर अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। इसके बाद इन सभी को अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सभी को नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद मंडल में चुनावी हलचल: 'गुजुफ्टा' का पहला अध्यक्ष चुनने मैदान में उतरेंगे 550 प्रोफेसर; इस बड़े कॉलेज में होगी वोटिंग