मुरादाबाद शर्मसार: किशोरी को काम का झांसा देकर गैंगरेप, 2 साल तक शोषण के बाद डॉक्टर को भी सौंपा; 3 नामजद FIR दर्ज
मुरादाबाद में 17 साल की किशोरी के साथ दो साल तक दुष्कर्म और शोषण के मामले में मुरादाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। काम दिलाने के बहाने कलियर शरीफ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र निवासी किशोरी को काम दिलाने के बहाने युवक ने कलियर शरीफ ले जाकर दुष्कर्म किया और उसके बाद दोस्तों को सौंप दिया। युवकों ने भी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं एक महिला किशोरी को एक क्लीनिक पर ले जाकर दुष्कर्म कराया। बीते दो साल किशोरी के साथ शोषण किया जा रहा है।
किशोरी किसी तरह आठ दिन पहले रामपुर पहुंची। रामपुर पुलिस ने किशोरी को मुरादाबाद की बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। काउंसिलिंग के बाद पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। पुलिस ने आरोपित अदनान, साहिल, गीता समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बाल कल्याण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 जुलाई को रामपुर की बाल कल्याण समिति ने एक किशोरी को हमें सौंपा। जिसकी उम्र करीब 17 साल है। उसकी काउंसलिंग की गई तो बताया कि लगभग दो वर्ष पहले गोल्डन आउटफिट दुकान के मालिक साहिल पता पीर का बाजार करुला में काम करती थी।
वहीं का रहने वाला अदनान भी इसी दुकान पर काम करता था।दोनों की दोस्ती हो गई। मई 2024 में अदनान किशोरी को कलियर शरीफ लेकर चला गया। यहां पर किराये का कमरा लिया और उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को अपने दोस्तों को सौंप दिया। बाद में किशोरी को वहीं पर छोड़कर मुरादाबाद आ गया।
खबरें और भी
किशोरी ने मुरादाबाद आकर यह बात साहिल को बताई। कुछ दिनों बाद साहिल किशोरी को अपने चचेरे भाई की दुकान पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी वहां से निकली तो रास्ते में अदनान मिल गया। अदनान किशोरी को लेकर दाऊ दयाल खन्ना नगर निवासी महिला गीता के यहां लेकर पहुंचा।
महिला ने अगले दिन किशोरी के दांत का उपचार कराने की बात कहकर जयंतीपुर में एक क्लीनिक पर ले गई। जहां डाॅक्टर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से लगातार किशोरी का शोषण होता रहा। किशोरी की मां उसे छोड़कर चली गई और पिता शराब पीने के आदी है।
ऐसे में अब 14 जुलाई को किशोरी रामपुर में पहुंच गई। जहां पुलिस को मिली। पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। जानकारी के बाद रामपुर की बाल कल्याण समिति किशोरी को लेकर मुरादाबाद पहुंची। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी है।