Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद गागन नदी पुल 70% तैयार: नवंबर तक खुलेगा नया पुल, सावन में कांवड़ियों के लिए बनेगा अस्थायी मार्ग

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 03:25 PM (GMT+05:30)

    मुरादाबाद में गागन नदी पर बन रहे नए पुल का 70% काम पूरा हो गया है और नवंबर तक इसके तैयार होने की उम्मीद है। सावन में कांवड़ियों की सुविधा के लिए निर्म ...और पढ़ें

    दिल्ली रोड स्थित गागन नदी का निर्माणधीन पुल।जागरण

    दिल्ली रोड स्थित गागन नदी का निर्माणधीन पुल।जागरण

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित गागन नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। सितंबर 2025 में शुरू हुई इस परियोजना का करीब 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। अब पुल के सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण शेष है। निर्माण एजेंसी का दावा है कि मौसम अनुकूल रहा तो इसी वर्ष नवंबर तक पुल तैयार कर लिया जाएगा।

    कार्यदायी संस्था एएम बिल्डर्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर मुजीब खान ने बताया कि पुल के सभी पिलरों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन पर कुल 16 गर्डर लगाए जाने हैं, जिनमें से आठ गर्डर स्थापित किए जा चुके हैं।

    शेष गर्डर लगाने के बाद स्लैब और अन्य अंतिम निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुरादाबाद दौरे के दौरान ब्रिज कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।

    इसके बाद डीएम और एसएसपी ने भी मौका मुआयना कर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। गागन नदी के बढ़ते जलस्तर और दिल्ली रोड पर लगने वाले जाम को देखते हुए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन पुल के समानांतर अस्थायी पुल बनाया जाएगा। इससे पैदल कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहेगी और वाहनों का दबाव भी कम होगा।

    यह भी पढ़ें- ₹4.25 करोड़ का जुर्माना, CM योगी का दौरा... फिर भी नहीं सुधरी मुरादाबाद की इस यूनिवर्सिटी की किस्मत

    खबरें और भी