Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! यूपी की इन ट्रेनों का बदल गया रास्ता, गाजियाबाद-मेरठ समेत कई स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:51 PM (IST)

    गुलधर स्टेशन पर गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के विकास कार्य के कारण मुरादाबाद मंडल की तीन ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसके चलते 3 अगस्त तक गाजियाबाद, मे ...और पढ़ें

    भारतीय रेलवे

    भारतीय रेलवे

    HighLights

    1. गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के विकास कार्य के चलते तीन अगस्त तक रहेगा विशेष ब्लाॅक

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित गुलधर रेलवे स्टेशन पर बनने वाले गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) के विकास कार्य का सीधा असर मुरादाबाद मंडल के रेल संचालन पर पड़ेगा। रेलवे ने दो अगस्त तक पूर्व नान इंटरलाकिंग (पीएनआइ) और तीन अगस्त को नान इंटरलाकिंग (एनआइ) कार्य के लिए विशेष पावर और ट्रैफिक ब्लाक स्वीकृत किया है।

    इसके चलते मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से विलंबित कर चलाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गुलधर स्टेशन पर इस ब्लाक का सबसे अधिक असर मुरादाबाद मंडल के यात्रियों पर पड़ेगा।

    हरिद्वार–दिल्ली एक्सप्रेस (14304) 30 जुलाई, 31 जुलाई और तीन अगस्त को अपने सामान्य मार्ग के बजाए टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा होकर दिल्ली पहुंचेगी। नंगल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद और साहिबाबाद जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा।

    31 जुलाई (शुक्रवार) को ओखा–देहरादून एक्सप्रेस (19565) भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से दिल्ली शाहदरा, नाली और शामली होते हुए टपरी पहुंचेगी। इसके चलते गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और देवबंद स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।

    खबरें और भी

    एक अगस्त को पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) भी बदले हुए मार्ग से चलेगी। ट्रेन निजामुद्दीन से दिल्ली शाहदरा, नाली और टपरी होकर आगे जाएगी। गाजियाबाद, मेरठ, मेरठ कैंट, सकौती, मुजफ्फरनगर और देवबंद स्टेशनों पर यात्री इस ट्रेन का लाभ नहीं ले सकेंगे। मार्ग परिवर्तन के अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन भी नियंत्रित रहेगा।

    30 जुलाई को पुरी–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को गाजियाबाद स्टेशन पर लगभग 25 मिनट विनियमित किया जाएगा। दो अगस्त को हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस को टपरी–मुडियाली रेलखंड में करीब 45 मिनट तक नियंत्रित रखा जाएगा। तीन अगस्त को नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन पर लगभग 10 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन पर फिर मचा बवाल, 186 आपत्तियों के बाद शासन से रिपोर्ट तलब