Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम और पुलिस पर फायरिंग, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वर्दी फाड़ी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:39 PM (IST)

    मुरादाबाद के खेरखाता गांव में बिजली चोरी रोकने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए और उनकी वर्दी फाड़ दी गई। आरोपियों न ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. जेई के शिकायती पत्र पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भगतपुर क्षेत्र के गांव खेरखाता में जेई के साथ बिजली चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। आरोपितों ने पुलिस और बिजली विभाग की टीम पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने दो महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    सरकंडा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई राजेश कुमार कुछ जानकारी मिली कि गांव खेरखाता में बिजली चोरी की जा रही है। सूचना पर शुक्रवार की शाम बिजली विभाग की टीम पहुंच गई।

    टीम ने चेकिंग करनी शुरू की तो गांव के ही भोपाल सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर चेकिंग का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया।

    ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की गई। सूचना भगतपुर पुलिस को दी गई। मानपुर पुलिस चौकी से प्रभारी जयवीर सिंह व हेड कांस्टेबल अमित भाटी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा।

    उनके साथ भी मारपीट की और एक ग्रामीण ने तो तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जेई के शिकायती पत्र पर भोपाल सिंह उनकी पत्नी, शक्ति सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    यह भी पढ़ें- प्रशासक बनते ही बदले ग्राम प्रधान: मुरादाबाद के 1345 स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट, शिक्षक जेब से खिला रहे खाना

    खबरें और भी