Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! ट्रेनों में सोती महिलाओं को निशाना बनाने वाला 'छोटू' गिरफ्तार, उगल दिए कई राज

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:01 PM (IST)

    मुरादाबाद जीआरपी ने ट्रेनों में सोती महिलाओं के पर्स चुराने वाले सरफराज उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अप्रैल से जून के बीच चार वारदातों को अ ...और पढ़ें

    चोर के साथ जीआरपी टीम

    चोर के साथ जीआरपी टीम

    HighLights

    1. करीब चार लाख रुपये के जेवर, मोबाइल व नकदी चोरी

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ट्रेनों में सफर कर रहे सोते यात्रियों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी करने वाले चोर कुंदरकी निवासी सरफराज उर्फ छोटू को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अप्रैल से जून के बीच चार ट्रेनों में वारदातों को अंजाम दिया। इनमें तीन महिलाओं के पर्स और एक यात्री का बैग चोरी किया गया।

    इन घटनाओं में करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और 1,01,620 रुपये नकद चोरी हुए थे। जीआरपी ने आरोपी के कब्जे से चारों मामलों से संबंधित करीब चार लाख रुपये कीमत का चोरी का माल और 49 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

    पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सो रहे यात्रियों पर नजर रखता था और महिलाओं के सीट पर रखे पर्स व हैंडबैग को मौका मिलते ही लेकर फरार हो जाता था। रूड़की निवासी प्रताप सिंह 19 जून को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के बी-3 कोच की सीट संख्या 54, 69 और 70 पर परिवार के साथ रूड़की से लखनऊ जा रहे थे।

    मुरादाबाद से ट्रेन निकलने के बाद उनकी पत्नी का हैंडबैग चोरी हो गया। दूसरी घटना, फरीदाबाद निवासी पवन कुमार 28 अप्रैल को सत्याग्रह एक्सप्रेस के बी-4 कोच की सीट संख्या 17 व 18 पर सुगौली से आनंद विहार जा रहे थे। 29 अप्रैल को मुरादाबाद स्टेशन पर उनकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया।

    खबरें और भी

    तीसरा मामला, गोरखपुर निवासी वीरेंद्र मणि त्रिपाठी चार जून को गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस के एचए-1 कोच की सीट संख्या 2, 4 और 6 पर परिवार के साथ गोरखपुर से आनंद विहार जा रहे थे। पांच जून को मुरादाबाद पहुंचने पर उनकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया था।

    चौथा मामला, मुरादाबाद निवासी गुरुवीर सिंह 29 मई को ट्रेन संख्या 54463 से चंदौसी से मुरादाबाद आ रहे थे। रास्ते में उनका बैग चोरी हो गया था।

    यह भी पढ़ें- बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर दोहरा रेल ब्लॉक: दिल्ली-मुंबई की 6 ट्रेनें निरस्त, कई रूट बदले