मानसून के बीच 'अल नीनो' का डबल अटैक! 10 वर्षों में सबसे गर्म रहा 15 जुलाई, अब खेतों में सूख रही फसलें
मुरादाबाद में चार दिनों से बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी बढ़ गई है, 15 जुलाई 10 वर्षों में सबसे गर्म रहा। अल नीनो के प्रभाव से कम बारिश की आशंका ह ...और पढ़ें

तेज धूप से बचने के लिए विद्यालय की छुट्टी के बाद छाता लेकर घर जाते बच्चे।जागरण
HighLights
39 डिग्री पहुंचा पारा, अल नीनो की वजह से सामान्य बारिश की उम्मीद
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मानसून के बीच बादलों की बेरुखी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं हुई, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2017 के बाद 15 जुलाई का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है।
शहर में सुबह और शाम नमी के कारण उमस बढ़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप से लोग बेहाल रहे। स्कूली बच्चों ने धूप से बचने के लिए छाता का सहारा लिया, तो वहीं सड़क पर निकले लोग चेहरे को ढककर निकले।

मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई और अगस्त में मजबूत अल नीनो रहने की संभावना है, जिससे जिले में 10-20 फीसदी कम बारिश होगी। खेतों में धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई करने वाले किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लगातार बारिश नहीं होने से सिंचाई की जरूरत बढ़ने लगी है।
10 वर्ष में 15 जुलाई का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
| वर्ष | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| 2026 | 37 | 26 |
| 2025 | 32 | 27 |
| 2024 | 32 | 29 |
| 2023 | 31 | 28 |
| 2022 | 34 | 29 |
| 2021 | 33 | 28 |
| 2020 | 34 | 28 |
| 2019 | 32 | 26 |
| 2018 | 33 | 29 |
| 2017 | 33 | 28 |
मौसम विभाग प्रभारी मोहम्मद नाशिर ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को मानसून के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने पर बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं।
क्या है अल नीनो
अल नीनो प्रशांत महासागर से जुड़ी एक प्राकृतिक जलवायु प्रक्रिया है, जिसमें समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। इसके कारण मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ सकती हैं और कई बार भारत में कम वर्षा होती है। हालांकि इस वर्ष हिंद महासागर की अनुकूल परिस्थितियों के कारण अल नीनो का प्रभाव सीमित रहने और सामान्य मानसून बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
खबरें और भी
शाम सात बजे मोबाइल फोन पर आया तीन घंटे का आरेंज अलर्ट
शाम सात बजे सचेत ऐप के अनुसार मुरादाबाद में अगले तीन घंटों के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है। इसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।