Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डाक विभाग के साथ शुरू करें अपना बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई; जानें कैसे लें फ्रेंचाइजी

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 06:06 AM (IST)

    डाक विभाग ने मुरादाबाद में युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए फ्रेंचाइजी योजना शुरू की है। इसके तहत स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग जैसी सेवाएं प्रदान कर अच ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले में रोजगार और अतिरिक्त आय की तलाश कर रहे युवाओं तथा छोटे कारोबारियों के लिए डाक विभाग ने फ्रेंचाइजी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आम नागरिक भी डाक विभाग के अधिकृत फ्रेंचाइजी बनकर स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, डिलीवरी और पिकअप जैसी सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।

    फ्रेंचाइजी उन क्षेत्रों में काम करेगी, जहां डाकघर नहीं हैं या इनकी दूरी अधिक है। योजना का उद्देश्य उन क्षेत्रों (ग्रामीण और नए शहरी) में डाक सेवाएं पहुंचाना है, जहां पूर्ण डाकघर नहीं हैं।

    प्रवर अधीक्षक डाकघर धर्मेश गगनेजा के अनुसार फ्रेंचाइजी आउटलेट पर डाक टिकटों की बिक्री व स्पीड पोस्ट की बुकिंग हो सकेगी। इस योजना में 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

    आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है, आवेदक के पास मुख्य बाजार में कम से कम 50 वर्ग फुट की दुकान के साथ कंप्यूटर, स्मार्टफोन, इंटरनेट कनेक्शन, प्रिंटर, वजन मशीन व बारकोड स्कैनर की सुविधा हो।

    इसके लिए प्रधान डाकघर में आकर सारे कागजात सहित आवेदन करना होगा छोटे दुकानदार जैसे पान, किराना या स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

    रजिस्टर्ड आर्टिकल पर तीन रुपये स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग पर 5 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक कमीशन मिल सकता है। मनी आर्डर 100 से 200 रुपये तक की बुकिंग पर 3.50 रुपये मनी आर्डर 200 रुपये से अधिक की बुकिंग पर पांच रुपये डाक टिकट पर पांच प्रतिशत मिलेगा कमीशन।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर आंदोलन के इस 'महानायक' के नाम पर बदला मुरादाबाद का 'लाइनपार', CM योगी का बड़ा ऐलान