Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AI के आगे फेल हुई 'सुल्तान' की चालाकी: 21 साल बाद यक्ष एप ने मुरादाबाद के हिस्ट्रीशीटर को ऐसे पहचाना

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 02:37 PM (IST)

    मुरादाबाद पुलिस ने 21 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर नरेश को संभल से गिरफ्तार किया है। वह 'सुल्तान' बनकर मजदूरी कर रहा था और मस्जिद भी जाता था। यक्ष ऐप पर फ ...और पढ़ें

    यक्ष एप

    यक्ष एप

    HighLights

    1. संभल में कर रहा था मजदूरी, मस्जिद भी जाता था

    2. एप पर फोटो अपलोड होते ही नखासा पुलिस ने पहचाना

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पुलिस ने 21 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वह संभल में सुल्तान नाम से रह रहा था। मुस्लिम समाज के लोगों के बीच रहकर मजदूरी कर रहा था। मस्जिद भी जाता था। यक्ष एप पर फोटो अपलोड होते संभल की नखासा पुलिस से उसे पहचान लिया। सूचना पर पाकबड़ा पुलिस ने तलाश शुरू की। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

    एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नरेश हिस्ट्रीशीटर है। वह 21 साल पहले गांव से फरार हो गया था। कुछ दिनों पहले यक्ष एप पर हिस्ट्रीशीटर नरेश का फोटो अपलोड किया गया। एप पर संभल की नखासा पुलिस ने सुल्तान बनकर रह रहे नरेश को पहचान लिया और पाकबड़ा थाने में दी।

    शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसने खुद को सुल्तान पुत्र जमालुद्दीन निवासी संभल बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना असली नाम नरेश स्वीकार कर लिया। पुलिस को उसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड, तीन वोटर आइडी, एक पैन कार्ड, एक ई-श्रम कार्ड, प्रथमा बैंक का स्मार्ट कार्ड और एक लेटर हेड बरामद हुआ।

    ये सभी दस्तावेज फर्जी नाम और पते पर बनाए गए थे, जिनके सहारे वह वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। नरेश ने बताया कि उस पर लूट और डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कई वर्ष जेल में भी रह चुका है।

    खबरें और भी

    पुलिस की निगरानी से परेशान होकर उसने अपना घर-परिवार छोड़ दिया था। आरोपित के खिलाफ पाकबड़ा, मैनाठेर, ठाकुरद्वारा और अमरोहा के डिडौली थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


    यह भी पढ़ें- UP Toll Update: मुरादाबाद से दिल्ली-लखनऊ जाना हुआ महंगा, टोल दरों में 5% तक की बढ़ोतरी