Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 7 एनकाउंटर किए; 10 बदमाशों को पकड़ा

    Updated: Thu, 07 May 2026 11:32 AM (IST)

    मुजफ्फरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सात मुठभेड़ों में 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रदेश में अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें 13 असलह ...और पढ़ें

    एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 24 घंटे में 7 एनकाउंटर किए गए।

    एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 24 घंटे में 7 एनकाउंटर किए गए।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस ने 24 घंटे में सात मुठभेड़ की हैं। इस तरह से पुलिस कार्रवाई का प्रदेश में यह पहला मामला है। मंगलवार को चार थानाें की पुलिस ने 20-20 हजार के इनामी बदमाशों समेत गैंग्सटर व हिस्ट्रीशीटर पकड़े थे।

    इनके कब्जे से असलहा समेत लूटे गए जेवरात मिले थे। बुधवार को नई मंडी पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

    प्रदेश में योगी सरकार की पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के साथ अपराधी सलाखों के पीछे कैद हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर में 24 घंटे के भीतर 10 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

    24 घंटे में 7 पुलिस मुठभेड़

    इससे पहले जून-2025 में ही 24 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई कर छह बदमाश गिरफ्तार किए थे। मंगलवार को बुढ़ाना पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश शाहरूख पठान निवासी चन्धेड़ी, बुढ़ाना को गिरफ्तार किया। बदमाश ने शाहबुद्दीनपुर रोड पर वर्ष 2024 सर्राफ फखरूल हसन के घर और दुकान से सामूहिक लूट की थी।

    नगर कोतवाली पुलिस ने भी 20 हजार का इनामी बदमाश शिवम उर्फ मोटा निवासी चन्द्रपाल खेड़ी कालोनी थाना नकुड़, सहारनपुर को गिरफ्तार किया। यह पीनना गांव में लूटपाट का आरोपित था।

    sanskrit school UP - 2026-05-07T112424.635

    नई मंडी पुलिस ने पंजाब से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर खुशना उर्फ खुशनसीब, सलमान उर्फ शहजाद निवासी मेघाखेड़ी को पकड़ा। मंसूरपुर पुलिस ने आइफोन लूटने के आरोपित शैंकी निवासी तैकिया केता कस्बा व थाना सरधना, मेरठ, मनीष निवासी टाउनहाल कस्बा व थाना सरधना, मेरठ को गिरफ्तार किया था।

    खबरें और भी

    वहीं, बुधवार को नई मंडी पुलिस ने सुबह और शाम चार बदमाशों से मुठभेड़ की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को नई मंडी पुलिस जानसठ रोड से सिलाजुड्डी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार चार युवकों को आता देखकर रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायर झोंक दिया।

    यह भी पढ़ें- फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बबलू सिंगरौर गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

    जवाबी कार्रवाई में अमर निवासी भंडूरा, सिखेड़ा हाल पता सुभाषनगर गली नंबर-तील पचेंडा पुलिया व गुड्डू निवासी अमित बिहार कूकड़ा घायल हो गए। इनके दो साथी जंगल के रास्ते भाग निकले।

    शाम को पुलिस ने इनके फरार साथियों अभिषेक उर्फ खरखोश तथा सागर निवासी अमित विहार कूकड़ा को सिलाजुड्डी मार्ग पर मुठभेड़ के बाद पकड़ा। पकड़े गए 10 बदमाशों के कब्जे से 13 असलहा समेत छह वाहन बरामद हुए।

    अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रत्येक थाना प्रभारी को सुरक्षा के दृष्टिगत अलर्ट किया है। पुराने मुकदमों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों, गैंग्सटरों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 24 घंटे में सात मुठभेड़ कर 10 बदमाश पकड़ने वाला मुजफ्फरनगर पहला जनपद है।

    - संजय कुमार वर्मा, एसएसपी, मुजफ्फरनगर।