Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Highway पर मुजफ्फरनगर में आज रात 12 बजे से भारी वाहन बंद, 12 अगस्त तक का पूरा रूट प्‍लान

    By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:30 AM (IST)

    Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुजफ्फरनगर में पुलिस-प्रशासन ने यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 28 जुलाई ...और पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में पुलिस-प्रशासन ने लागू किया यातायात डायवर्जन प्लान।

    मुजफ्फरनगर में पुलिस-प्रशासन ने लागू किया यातायात डायवर्जन प्लान।

    HighLights

    1. चार अगस्त तक हाईवे पर वन-वे व्यवस्था, वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही।

    2. दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहन 12 अगस्त तक प्रतिबंधित।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। मंगलवार (28 जुलाई) रात 12 बजे से 12 अगस्त तक दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। 4 अगस्त तक हल्के चौपहिया-दुपहिया वाहन हाईवे के एक तरफ चलेंगे, दूसरी साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।

    4 अगस्त के बाद संपूर्ण रूप से हाईवे पर शिवभक्त कांवड़ियों का आवागमन रहेगा और कोई अन्य वाहन नहीं चलेगा। जनपद में सात स्थानों से मार्ग परिवर्तन का नियम लागू होगा। स्थानीय एवं हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग दिए गए हैं, जहां से वे गंतव्य के लिए जा सकते हैं।

    इस तरह रहेगा डायवर्जन

    • 29 जुलाई रात 12 बजे से 12 अगस्त तक चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग एवं दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। आवश्यक सेवा के वाहनों को छोड़कर मुजफ्फरनगर से मीरापुर से होते हुए गंगा बैराज, बिजनौर मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
    • 29 जुलाई रात 12 बजे से चार अगस्त रात 12 बजे तक हल्के एवं मध्यम वाहन केवल दिल्ली-दून हाईवे की बायीं तरफ आने-जाने की दिशा पर मेरठ-मुजफ्फरनगर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ तक चलेंगे। चार अगस्त की रात 12 बजे से दिल्ली-दून हाईवे पर हरिद्वार की तरफ से आने वाले एवं जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित।

    हल्के वाहनों के लिए यातायात प्रबंधन

    • दिल्ली बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर से सहारनुपर, देहरादून व हरिद्वार जाने वाले हल्के व मध्यम वाहन मवाना, मेरठ, रामराज-मुजफ्फरनगर, मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा जानसठ बाईपास, बिलासपुर कट, भोपा बाईपास, पचेंडा बाईपास, रामपुर तिराहा, रोहाना, देवबंद आने-जाने के लिए यह मार्ग प्रयोग होगा।
    • बिजनौर से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर की ओर जाने वाले हल्के व मध्यम वाहन बिजनौर से मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जाने वाले वाहन गंगा बैराज से मीरापुर, जानसठ बाईपास, भोपा बाईपास, पचेंडा बाईपास, रामपुर तिराहा, रोहाना, सहारनपुर के लिए आवाजाही की जाएगी।
    • मुजफ्फरनगर से शामली जाने वाले हल्के व मध्यम वाहन मुजफ्फरनगर वहलना चौक से पीनना, बघरा बाईपास, तितावी, लालूखेड़ी, बनत होते हुए बुटराड़ा होकर शामली तक आवागमन होगा।
    • हरद्विार की तरफ से आने एवं जाने वाले सभी वाहन देवबंद-रामपुर तिराहा जानसठ रोड से रामराज-मवाना मार्ग से मेरठ आवागमन करेंगे।
    • हरिद्वार से मुजफ्फरनगर होकर शामली जाने वाले कांवड वाहन सिसौना-रामपुर तिराहा के मध्य होटल मोती महल के पास हरिद्वार रोड से पीनना तक नवनिर्मित बाईपास 709 एडी का प्रयोग करेगें।

    स्थानीय स्तर पर यातायात डायवर्जन 

    • मेरठ जाने वाले हल्के वाहन भोपा रोड, जानसठ रोड, पचेंडा रोड से होते हुए दिल्ली-दून हाईवे पर आकर जानसठ बाईपास पुल के नीचे से होकर सिखेड़ा-जानसठ-मीरापुर-मवाना होते हुए मेरठ जाएंगे।
    • सहारनुपर, हरिद्वार व देहरादून जाने वाले वाहन रामपुर तिराहा से रोहाना देवबंद गागलहेडी, छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए हरिद्वार व देहरादून जाएंगे।
    • खतौली जाने वाले हल्के वाहन भोपा रोड, जानसठ रोड, पचेंडा रोड से होते हुए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आकर जानसठ बाईपास से सिखेड़ा-जानसठ होते हुए खतौली जाएंगे।
    • बुढाना की तरफ जाने वाले वाहन बुढ़ाना, शाहपुर रोड से ही जाएंगे।
    • पुरकाजी जाने वाले स्थानीय व हल्के वाहन भोपा रोड, जानसठ रोड, पचेंडा रोड से होते हाईवे पर बाई पटरी पर होकर जाएंगे।
    • शामली की तरफ जाने वाले स्थानीय व हल्के वाहन वहलना-पीनना बाईपास-खालापार, शामली स्टैंड होकर जाएंगे तथा मीनाक्षी चौक को पार करके शहर में आएंगे।

    रुट डायवर्जन प्वाइंट

    • एपीजे चौक रुडकी जनपदह हरिद्वार।
    • रामपुर तिराहा।
    • मुख्य डायवर्जन जानसठ पुल बाईपास।
    • बिजनौर के लिए मोंटी तिराहा थाना मीरापुर
    • चिरौजी बांगर कैरियर इन्सटीटयूट जनपद बिजनौर।
    • दौराला फ्लाईओवर जनपद मेरठ
    • पानीपत खटीमा नया कांवड मार्ग

    खबरें और भी