Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा: हरियाणा के हरनाम ने 365 लीटर गंगाजल से दिया नशा मुक्ति का संदेश, हर दिन होगा जलाभिषेक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:40 AM (IST)

    सोनीपत के नारा गांव से हरनाम 365 लीटर गंगाजल की शिव नंदी कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और देश में स ...और पढ़ें

    कस्बे के बीच से नशा मुक्ति का संदेश देते हुए चल रहा बाबा भोलेनाथ का भक्त.जागरण

    कस्बे के बीच से नशा मुक्ति का संदेश देते हुए चल रहा बाबा भोलेनाथ का भक्त.जागरण

    HighLights

    1. हरनाम ने 365 लीटर गंगाजल की शिव नंदी कांवड़ लाई

    2. युवाओं को नशे से दूर रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया

    3. पूरे साल प्रतिदिन 1 लीटर गंगाजल से जलाभिषेक होगा

    जीशान मलिक, पुरकजी (मुजफ्फरनगर)। कांवड़ यात्रा में इस बार "हरियाणा के नारा का छोरा" नशा मुक्ति का संदेश लेकर आया है। सोनीपत जिले के गांव नारा निवासी कांवड़िया हरनाम हरिद्वार से शिव नंदी कांवड़ में 365 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर कस्बे में पहुंचा है।

    हरनाम पेशे से ड्राइवर है, लेकिन भोलेनाथ का पक्का भक्त है। हर साल श्रावण मास की शिवरात्रि पर वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर जाता है। यह उसकी छठी शिव नंदी कावड़ है। इस बार उन्होंने पैदल बोग्गी में 365 लीटर गंगाजल लाने का संकल्प लिया।

    हर दिन 1 लीटर से होगा जलाभिषेक

    हरनाम ने बताया कि बोग्गी को इसलिए चुना क्योंकि यह किसान की पहचान है। 365 लीटर जल इसलिए लाया ताकि पूरे साल महादेव का हर दिन 1 लीटर गंगाजल से जलाभिषेक हो सके। हरनाम का कहना है कि इस कांवड़ को लाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है।

    हरनाम ने कहा कि वह चाहता है कि युवा नशे से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। नशा करके बाबा की कांवड़ नहीं उठानी चाहिए। बाबा के दरबार में साफ मन और साफ तन से आना चाहिए। इसके साथ ही उनकी दूसरी कामना देश में सुख और समृद्धि की है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश

    यह भी पढ़ें- मेरठ में बदला ट्रैफिक: दिल्ली-रुड़की हाईवे कांवड़ियों के लिए वन-वे, शहर में भी बदलेगी यातायात व्यवस्था

    किसान की पहचान बोग्गी में लाया पवित्र जल

    हरनाम ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से वह लगातार इसी तरह की जागरूकता वाली कांवड़ लेकर आ रहे हैं। हरिद्वार से "बोल बम" के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहा है। मार्ग में मिलने वाले युवाओं को वह नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समझा रहे हैं। कई युवाओं ने उनसे संकल्प भी लिया। गांव पहुंचने के बाद वह 365 लीटर गंगाजल से शिव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक करेंगे। एक साल तक हर दिन 1 लीटर जल चढ़ाकर वह अपनी मन्नत पूरी करेंगे।