Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर हादसा: चला गया पालनहार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; रोजी-रोटी का संकट

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 09:19 AM (IST)

    मुजफ्फरनगर के फुगाना क्षेत्र में बरसात में छत गिरने से परिवार के मुखिया और चार बच्चों की मौत हो गई, जिससे ग्रामीण सदमे में हैं। इस हादसे के बाद पत्नी ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुजफ्फरनगर में बरसात में छत गिरी, पांच लोगों की मौत।

    2. परिवार के मुखिया और चार बच्चों ने गंवाई अपनी जान।

    3. पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी और घर का संकट।

    जागरण संवाददाता मुजफ्फरनगर। फुगाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में बरसात में भर भराकर मकान की छत गिरने की घटना में परिवार के मुखिया और चार बच्चों की मौत ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है। गरीब परिवार पर ऐसा कहर टूटा, जिससे हर कोई गमजदा है।

    इस्लामुद्दीन मेहनत मजदूरी कर परिवार की गाड़ी खींच रहा था। उसकी मौत से पत्नी शबनम के सामने अनेकों प्रकार की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। चार बच्चों का भरण पोषण करना पहाड़ लांघने के समान है।

    प्रशासन ने फिलहाल आर्थिक मदद की घोषणा की है, लेकिन इस घटना ने शबनम को जीवन भर का दर्द दे दिया है। साथ ही चार बच्चों के सर से पिता का साया छिन गया है। वहीं, मकान को दोबारा बनाने से लेकर घर का जरूर घरेलू सामान एकत्र करने में परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मजदूर और चार बच्चों की मौत