Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP में दो बेटियों ने चाकू घोंपकर कर दी पिता की हत्या, इस बात पर हुईं आगबबूला

    By Anand Prakash Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 23 Feb 2026 03:15 PM (IST)

    Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले में दो बेटियों ने अपने पिता की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। ...और पढ़ें

    पुलिस हिरातस में आरोपित कोमल

    पुलिस हिरातस में आरोपित कोमल

    HighLights

    1. मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में हुई वारदात।

    2. दोनों बहनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

    संवाद सूत्र, भोपा (मुजफ्फरनगर)। रोक-टोक करने पर दो बहनों ने पिता की नृशंस हत्या कर दी। रात में परिवार के सदस्यों को नींद की गोलियां मिली खीर खिलाकर बेहोश करने के बाद सब्जी काटने वाले चाकू से पिता की गर्दन और पेट में वार किए। सुबह पुलिस की तीन घंटे की छानबीन में भूसे के कमरे में छिपाकर रखे खून से सने कपड़े और चाकू बरामद होते पर घटना का राजफाश हुआ। एक आरोपित नाबालिग है।

    गांव मोरना में 55 वर्षीय अनुसूचित जाति के रामप्रसाद खेती करते थे। इस कार्य में दोनों पुत्र अमित व सुमित भी हाथ बंटाते थे। रविवार रात रामप्रसाद गैलरी में चारपाई पर सो गए। अमित व सुमित एक कमरे में सोए थे, जबकि पत्नी चंद्रकली, 32 वर्षीय पुत्री कोमल तथा 16 वर्षीय पुत्री अलग कमरे में सोईं थीं।

    सोमवार सुबह साढ़े छह बजे चंद्रकली जागीं तो रामप्रसाद का खून से लथपथ शव दरवाजे के पास पड़ा देखा। सीओ देवव्रत वाजपेई व प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसपी देहात आदित्य बंसल भी मौके पर पहुंचे। छानबीन में पुलिस को भूसा रखने वाले कमरे से कपड़ों की पोटली मिली, जिसमें खून से सनी चुनरियां रखी थीं।

    पुलिस ने स्वजन को थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद कोमल ने छोटी बहन के साथ मिलकर हत्या की वारदात करना कबूला। उसने बताया कि उसकी उम्र 32 साल हो गई है, लेकिन पिता शादी नहीं कर रहे थे। हमेशा टोका-टाकी करते करते रहते थे। नाबालिग बेटी भी भेदभाव को लेकर पिता से नाराज थी।

    खबरें और भी

    इसी कारण पिता की हत्या करने की योजना बनाई और रविवार रात में मां, दोनों भाई और पिता को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं, जिससे वह गहरी नींद में हो गए। देर रात तीन बजे सब्जी काटने के चाकू से पिता की गर्दन और पेट में वार किए। शव को दरवाजे के पास डाल दिया था। खून से सने हाथों को हैंडपंप पर धोया और फिर जाकर सो गई थीं।

    एसपी देहात ने बताया कि अमित की तहरीर पर दोनों बहनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यहां से कोमल को जेल भेजा गया, जबकि बाल अपचारी को बालिका संप्रेषण गृह गौतमबुद्धनगर भिजवाया गया। रामप्रसाद की दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- घर के आंगन में रखा था पिता का पार्थिव शरीर, इकलौते बेटे ने पहले बोर्ड परीक्षा दी, फिर मुखाग्नि

    यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की छत पर चढ़े युवक की मौत, ओवरहेड लाइन में फाल्ट के चलते वंदे भारत सहित छह ट्रेन प्रभावित