विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarnagar News: स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी पुलिस, शक होने पर तीन लोगों के बैग खाेले तो उड़ गए होश, बुलानी पड़ी आयकर की टीम

Published: Mon, 05 Feb 2024 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2024 09:01 AM (IST)

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सिविल लाइंस थाना पुलिस को बड़ी उपलब्धी मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ...और पढ़ें

तीन स्क्रैप कारोबारियों के पास से 58.32 लाख रुपये बरामद। सांकेतिक तस्वीर।
तीन स्क्रैप कारोबारियों के पास से 58.32 लाख रुपये बरामद। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. तीनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ
  2. पुलिस कर रही थी चेकिंग, तभी हुआ था संदेह

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चेकिंग में तीन स्क्रैप कारोबारियों से 58 लाख 32 हजार रुपये नगद बरामद किए। रुपयों के बारे में सही जानकारी नहीं देने पर मेरठ से आयकर विभाग की टीम को बुलाकर तीनों कारोबारियों को उनके हवाले कर दिया। तीनों राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले हैं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अवैध नगदी के प्रवाह को रोकने के लिए एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देश पर रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में सिविल लाइंस थाना प्रभारी उमेश रोरिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। संदेह के आधार उन्होंने दो बैग लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे तीन लोगों की तलाशी ली तो उनके बैग से 58 लाख 32 हजार रुपये मिले। इसके बाद पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले आई।

किराए के मकान में रहते हैं

इन्होंने अपने नाम हिमांशु पुत्र काशीराम ओझा निवासी पट्टावास थाना नफासर जिला बीकानेर, वेरुदान पुत्र अशोक और कुलदीप पुत्र पवन निवासीगण गली नंबर पांच शेरुणा, जिला बीकानेर राजस्थान बताया, जो वर्तमान में नई मंडी कोतवाली की गांधी कालोनी की गली नंबर नौ में किराए के मकान में रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: बरेली में 1.4 एमएम बारिश ने खड़ी की मुसीबत, 90 हजार लोग 16 घंटे से ज्यादा बिजली संकट से जूझे

स्क्रैप खरीदने और बेचने का करते हैं काम

तीनों ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के रहने वाले मारूफ नाम के व्यक्ति के साथ स्क्रैप खरीदने और बेचने का काम करते हैं। वह रुपये लेकर ट्रेन से हरियाणा के यमुनानगर से स्क्रैप खरीदने जा रहे थे। पुलिस ने बरामद रुपयों के बारे में तीनों कारोबारी से जानकारी की तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

ये भी पढ़ेंः Saharanpur News: गाजे बाजे के साथ घुड़चढ़ी की कर रहे थे तैयारी, तभी हो गया कुछ ऐसा कि घर में मच गई चीखपुकार

आयकर की टीम रुपयों को सिविल लाइंस थाने में जमा कराने के बाद तीनों को पूछताछ के लिए अपने साथ मेरठ ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अगली कार्रवाई आयकर विभाग के निर्देश पर की जाएगी। बता दें कि कुछ माह पहले भी नई मंडी पुलिस ने राजस्थान के स्क्रैप कारोबारियों से लाखों रुपये बरामद किए थे। वह भी रुपयों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।