Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में प्रेम-प्रसंग की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत से लौटते समय किया हमला

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 12:19 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा गांव में खेत से लौट रहे 25 वर्षीय अक्षय की धारदार हथियारों से हमला कर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि ...और पढ़ें

    परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। जागरण

    परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. युवक अक्षय की धारदार हथियार व गोली मारकर हत्या।

    2. प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी रंजिश हत्या का कारण।

    3. मुजफ्फरनगर के शाहदरा गांव में हुई वारदात, पुलिस जांच जारी।

    संवाद सूत्र, भोपा (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फगनर में भोपा के गांव शाहदरा में खेत से लौट रहे युवक को रंजिश के चलते पिता पुत्र समेत तीन आरोपितों ने घेर कर लिया युवक जान बचाकर भागा तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद घायल बचकर घेर में घुसा तो आरोपितों ने उसकी गोली मारकर हत्या की दी।

    सूचना पर सीओ भोपा व एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गए। वहीँ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल व शव की गहनता से जांच की। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पीड़ित पक्ष ने तीन व्यक्तियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हत्या का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

    धारदार हथियारों से हमला किया

    भोपा थाना क्षेत्र के गांव शाहदरा निवासी अर्जुन रोशवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई 25 वर्षीय अक्षय सोमवार शाम खेतों से घर की ओर लौट रहा था कि जैसे ही वह आबादी के निकट पहुंचा तभी गांव के हैं तीन व्यक्तियों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू करते हुए धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अक्षय जान बचाकर भागा और पास में ही परिवार के विक्रम गुर्जर के घर में घुस गया।

    आरोपी अक्षय का पीछा करते हुए विक्रम के घर में जा पहुंचे और वहां अक्षय गोली पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गोली मार दी।खून से लथपथ अक्षय जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके से आरोपित फरार हो गए।

    खबरें और भी

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। एसपी देहात आदित्य बंसल, सी ओ देवव्रत बाजपेई व थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

    फॉरेंसिक टीम ने शव की गहनता से जांच की अक्षय के दो गोली लगा बताया गया है वह अक्षय के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान भी मिले हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।पिता चन्द्रपाल माता राजवती, भाई अर्जुन सिंह व भीम सिंह बहन शालू का रोरोकर बुरा हाल है।

    तीन भाइयों में सबसे छोटा था अक्षय

    चंद्रपाल सिंह के तीन बेटे अर्जुन, भीष्म व तीसरे नंबर पर अक्षय था, जिसमें भीष्म दिल्ली में नौकरी करता है बीते करीब छह माह से अक्षय भी उसके पास की काम कर रहा था जो कल रविवार को ही गांव आया था। चंद्रपाल सिंह लगभग 30 बीघा भूमि के किसान हैं।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र से किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज


    हत्या का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, चर्चा है कि मृतक के संबंध गांव में एक विवाहित महिला से थे, जिसकी खबर विवाहिता के पुत्रों को लग गई। इसके बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, तभी से आरोपी पक्ष अक्षय से रंजिश रखता था।इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।